DHSE +1 Result Out at results.hse.kerala.gov.in: डायरेक्टरेट ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन (DHSE), केरल ने हायर सेकेंडरी फर्स्ट ईयर (प्लस वन) एग्जाम 2026 का रिजल्ट आज (17 जुलाई 2026) घोषित कर दिया गया है। 5 मार्च से लेकर 27 मार्च 2026 के बीच पेन एंड पेपर मोड में आयोजित की गई इस परीक्षा में जो उम्मीदवार शामिल हुए थे वह अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट results.hse.kerala.gov.in पर चेक कर सकते हैं।
पहले जून के आखिरी सप्ताह में जारी होना था रिजल्ट
बता दें कि यह रिजल्ट पहले जून के आखिरी सप्ताह में जारी होना था, लेकिन खाड़ी देशों की परीक्षा शेड्यूल की वजह से रिजल्ट को 15 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया था, लेकिन 15 जुलाई को भी रिजल्ट घोषित नहीं हुआ। आखिरकार 2 दिन की देरी के बाद 17 जुलाई को परिणाम घोषित कर दिए गए। इस परीक्षा में 4 लाख के करीब बच्चे शामिल हुए थे। यह परीक्षा दोपहर की शिफ्ट में 1:30 बजे से लेकर शाम 4:15 बजे तक आयोजित हुई थी।
कहां-कहां चेक किया जा सकता है रिजल्ट?
केरल प्लस वन (11वीं) का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा dhsekerala.gov.in और keralaresults.nic.in पर भी चेक किया जा सकता है। इसके अलावा DigiLocker, PRD Live और Saphalam KITE मोबाइल ऐप पर भी देखा जा सकता है।
DHSE +1 Result 2026: How To Download Scorecard?
स्टेप 1. स्टूडेंट सबसे पहले DHSE की ऑफिशियल वेबसाइट results.hse.kerala.gov.in पर विजिट करें।
स्टेप 2. वेबसाइट के होम पेज पर मौजूद एक्टिव ‘First Year March Examinations’ लिंक के सामने Check Result पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर Check Result पर क्लिक करें।
स्टेप 4. रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
जो स्टूडेंट्स अपने केरल प्लस वन रिजल्ट से खुश नहीं हैं वे रीवैल्यूएशन या स्क्रूटनी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इस प्रोसेस के लिए, उन्हें अपने स्कूल अथॉरिटी से कॉन्टैक्ट करना होगा।
रिजल्ट चेक करने का डायरेक्ट लिंक- results.hse.kerala.gov.in
