केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए अपने बच्चे का रजिस्ट्रेशन करने वाले अभिभावक आगे की प्रक्रिया का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जिन पैरेंट्स ने बालवाटिका के लिए अपने बच्चे का रजिस्ट्रेशन कराया है उनके लिए 8 अप्रैल की तारीख काफी अहम है क्योंकि KVS की ओर से बालवाटिका 1, 2 व 3 की पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद 9 अप्रैल को कक्षा 1 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले स्टूडेंट्स की पहली लिस्ट जारी होगी। यह दोनों ही लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर प्रकाशित होगी।

सूची में नाम आने के बाद आगे की प्रक्रिया का बनना होगा हिस्सा

केवीएस केऑफिशियल शेड्यूल के मुताबिक, बालवाटिका-1 और 3 और क्लास 1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो 20 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक खुली रही थी। इस दौरान जिन पैरेंट्स ने अपने बच्चे का रजिस्ट्रेशन कराया है उनके लिए 8 और 9 अप्रैल की तारीख अहम है। हालांकि कुछ राज्यों (जहां चुनाव हैं) में यह सूची 10 अप्रैल को जारी होगी। सूची में जिसका नाम होगा वह आगे की प्रक्रिया का हिस्सा बन सकते हैं।

दिल्ली सरकार की स्कॉलरशिप स्कीम के लिए 30 अप्रैल तक करें आवेदन, SC-ST और OBC छात्रों को मिलेंगे 24 हजार सालाना

सूची में नाम आने के बाद आगे क्या करें?

केवीएस लॉटरी रिजल्ट (अलॉटमेंट लिस्ट) जारी होने के बाद जिन स्टूडेंट्स का नाम उस लिस्ट में होगा उन्हें अपने पैरेंट्स के साथ तय टाइमलाइन के अंदर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एडमिशन की अन्य फॉर्मैलिटीज पूरी करनी होंगी। डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन का प्रोसेस काफी होगा क्योंकि उसमें आपके सभी दस्तावेजों की अच्छे से जांच की जाएगी।

जिन दस्तावेजों की जरूरत होगी उनमें उम्र साबित करने वाला दस्तावेज, डोमिसाइल, सर्विस सर्टिफिकेट (अगर लागू हो), जाति सर्टिफिकेट (आरक्षित कैटेगरी के लिए) और RTE एप्लीकेंट के लिए इनकम सर्टिफिकेट जमा करना शामिल है। प्रोसेस समय पर पूरा न होने पर सीट कैंसिल हो सकती है, जिसे बाद की लिस्ट में वेटलिस्टेड कैंडिडेट को दे दिया जाता है।

पहली लिस्ट के बाद खाली सीटों का क्या होगा?

पहली अलॉटमेंट सूची आने के बाद जो सीटें खाली रह जाएंगी उनके लिए अगली लिस्ट 16 अप्रैल और 21 अप्रैल को जारी की जाएगी। चुने गए कैंडिडेट्स के लिए एडमिशन अलग-अलग फेज में होंगे जिसकी शुरुआत RTE कैटेगरी के एप्लीकेंट्स से होगी, उसके बाद सर्विस प्रायोरिटी कैटेगरीज में एडमिशन होंगे।

KVS Admission 2026: महत्वपूर्ण डेट्स

इवेंटडेट
अधिसूचना जारी19 मार्च 2026 तक
ऑनलाइन पंजीकरण (बालवाटिका एवं कक्षा 1)20 मार्च – 2 अप्रैल 2026
फर्स्ट प्रोविजनल लिस्ट (बालवाटिका)8 अप्रैल 2026
फर्स्ट प्रोविजनल लिस्ट (कक्षा 1)9 अप्रैल 2026
सेकंड प्रोविजनल लिस्ट16 अप्रैल 2026
थर्ड प्रोविजनल लिस्ट21 अप्रैल 2026
ऑफलाइन पंजीकरण (यदि आवश्यक हो)22 अप्रैल – 26 अप्रैल 2026
बालवाटिका/कक्षा 2 से आगे प्रवेश15 अप्रैल – 20 अप्रैल 2026
प्रवेश की अंतिम तिथि (कक्षा 11 को छोड़कर)30 जून 2026