केरल इंजीनियरिंग आर्किटेक्चर मेडिकल (KEAM) प्रवेश परीक्षा 2026 में एर्नाकुलम के रहने वाले रोशन राजू ने इंजीनियरिंग में टॉप किया है। वहीं फार्मेसी कैटेगिरी में विनायक नारायण ने पहला स्थान हासिल किया है। कमिश्नर फॉर एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) ने शनिवार को इस एग्जाम की रैंक लिस्ट जारी की जिसमें टॉपर्स के नाम साझा किए गए। कैंडिडेट्स इस रैंक लिस्ट को आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in पर उसे चेक कर सकते हैं।
शिक्षा मंत्री ने दी बधाई
केईएएम 2026 के टॉपर रोशन राजू और विनायक नारायण को शिक्षा मंत्री ने बधाई दी। राज्य के हायर एजुकेशन मिनिस्टर रोजी एम. जॉन इंजीनियरिंग कैटेगिरी के टॉपर रोशन राजू के घर उनसे मिलने के लिए पहुंचे। अंगमाली के रोशन राजू ने अपनी इस उपलब्धि को लेकर कहा है कि उन्हें इस बात की उम्मीद नहीं थी कि वह टॉपर बनेंगे। रोशन राजू ने इस उपलब्धि के लिए अपने परिवार को क्रेडिट दिया है। उन्होंने बताया है कि 10वीं के बाद ही उन्होंने IIT और इंजीनियरिंग करने का फैसला कर लिया था।
आईआईटी मद्रास से करेंगे बीटेक
रोशन राजू ने बताया है कि 10वीं के बाद ही उन्होंने IIT और इंजीनियरिंग करने का फैसला कर लिया था। रोशन ने क्लास XI में अपनी कोचिंग शुरू कर दी थी और उनका फोकस जेईई एग्जाम पर था। उन्होंने JEE के साथ KEAM भी दिया था और इससे पहले JEE एडवांस्ड एग्ज़ाम में केरल में टॉप पोज़िशन हासिल की थी। उन्होंने अब इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास से BTech करने का फैसला किया है।
रोशन के माता-पिता भी काफी पढ़े-लिखे बैकग्राउंड से हैं। रोशन ने बताया कि वह अपने माता-पिता को अपना सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम मानते हैं। उनकी मां जैस्मीन के वी अलुवा में एक हायर सेकेंडरी स्कूल टीचर हैं, जबकि उनके पिता राजू के के कक्कनाड में KSFE में काम करते हैं।
80 हजार के करीब कैंडिडेट्स ने पास की परीक्षा
राज्य के हायर एजुकेशन मिनिस्टर रोजी एम. जॉन ने एर्नाकुलम के कलमस्सेरी में गवर्नमेंट रेस्ट हाउस में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रैंक लिस्ट जारी की थी। इस एग्जाम के लिए कुल 1,48,146 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 1,08,409 कैंडिडेट्स ने इंजीनियरिंग स्ट्रीम के लिए और 39,737 ने फार्मेसी स्ट्रीम के लिए अप्लाई किया था। इस एग्जाम में कुल 79,717 उम्मीदवार पास हो गए थे। यह एग्जाम 17 अप्रैल से 20 अप्रैल तक हुआ था और रिजल्ट 12 मई, 2026 को घोषित किया गया था।
