कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने शनिवार (30 मई 2026) को कर्नाटक एसएसएलसी परीक्षा 2 परिणाम 2026 की घोषणा कर दी। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने इन पूरक परीक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें कि यह परीक्षा परिणाम उन कैंडिडेट्स के लिए हैं जिन्होंने इस साल सप्लीमेंट्री एग्जाम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। यह रिजल्ट उन छात्रों के लिए हैं जो अपनी क्लास 10वीं की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाना चाहते हैं और आने वाले एकेडमिक सेशन के लिए एडमिशन के मौके पक्के करना चाहते हैं।

क्या रहा पासिंग प्रतिशत

कर्नाटक SSLC-2 में करीब 55% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इस रिजल्ट के साथ ही SSLC का कंसोलिडेटेड पास परसेंटेज 93.1% हो गया, जबकि पिछले साल यह 75% था। SSLC-1 में रेगुलर फ्रेश स्टूडेंट्स का पास परसेंटेज 94.10 प्रतिशत और SSLC-2 में 63 प्रतिशत था जिससे कंसोलिडेटेड पास परसेंटेज 98% हो गया। पिछले साल यह पासिंग प्रतिशत 80 फीसदी था।

वेदांत के बाद दिल्ली की एक और छात्रा को CBSE से मिली ‘गलत’ आंसर शीट, पूरा पेपर करने के बाद मिले सिर्फ 12 नंबर

कब हुई थी परीक्षा?

बता दें कि कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड ने 18 मई से 25 मई 2026 के बीच SSLC 2 परीक्षा आयोजित की थी। इस एग्जाम ने उन स्टूडेंट्स को एक और मौका दिया जो अपने स्कोर सुधारना चाहते थे या मेन एग्जाम से सब्जेक्ट क्लियर करना चाहते थे। SSLC-2 के लिए कुल 1.03 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। अपने स्कोर सुधारने के लिए 11,892 स्टूडेंट्स इस परीक्षा में बैठे थे।

5 छात्रों ने 100 प्रतिशत रिजल्ट किया हासिल

SSLC-2 के बाद पांच और स्टूडेंट्स ने 625 में से 625 नंबर हासिल किए। इनमें से एक स्टूडेंट सरकारी स्कूल से और बाकी 4 प्राइवेट स्कूलों से हैं। जिन स्टूडेंट्स ने अपने रिजल्ट में सुधार किया उनमें से 136 स्टूडेंट्स ने पहली भाषा में 100%, दूसरी भाषा में 76, तीसरी भाषा में 144, मैथ्स में 52, साइंस में 126 और सोशल साइंस में 68 नंबर हासिल किए।

Karnataka SSLC 2 Result 2026 Direct Link– https://karresults.nic.in/second_sl_kar26_sslc.asp