कर्नाटक एग्जामिनेशंस अथॉरिटी (KEA) ने कर्नाटक पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (PGCET) 2026 के लिए एमबीए और एमसीए पाठ्यक्रमों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और नाम के पहले चार अक्षरों की आवश्यकता होगी।

Karnataka PGCET 2026 परीक्षा तिथि और समय

KEA द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार कर्नाटक पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2026 परीक्षा 14 जून 2026 को आयोजित की जाएगी।

Karnataka PGCET 2026 Hall Ticket कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें:

स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर उपलब्ध “Admissions” सेक्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3. “PGCET-2026” विकल्प का चयन करें।

स्टेप 4. Karnataka PGCET 2026 Hall Ticket लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5. आवेदन संख्या और नाम के पहले चार अक्षर दर्ज करें।

स्टेप 6. “Download” बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 7. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

एडमिट कार्ड में दर्ज विवरण

उम्मीदवार हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच लें। एडमिट कार्ड में निम्न विवरण उपलब्ध होंगे:

उम्मीदवार का नाम

रजिस्ट्रेशन नंबर

रोल नंबर

फोटो और हस्ताक्षर

आवेदन किया गया कोर्स

श्रेणी (Category)

परीक्षा तिथि और समय

परीक्षा केंद्र का पता

रिपोर्टिंग समय

परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा:

कर्नाटक PGCET 2026 हॉल टिकट की प्रिंटेड कॉपी, वैध फोटो पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट) शामिल हैं। जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Karnataka PGCET 2026 Exam Pattern

Karnataka PGCET 2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड (Pen and Paper Mode) में आयोजित की जाएगी।

कुल प्रश्न: 100

प्रश्न प्रकार: वस्तुनिष्ठ (Objective Type)

कुल अंक: 100

परीक्षा अवधि: 120 मिनट

प्रत्येक सही उत्तर: 1 अंक

नेगेटिव मार्किंग: नहीं

Karnataka PGCET Admit Card 2026 Direct Link