कर्नाटक 2nd PUC रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ा अपडेट है। दरअसल, कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) की ओर से रिजल्ट की ऑफिशियल डेट जारी कर दी गई है। बोर्ड के चेयरमैन प्रकाश जीटी निट्टाली ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में बताया है कि सेकंड PU एग्जामिनेशन का रिजल्ट अब 9 अप्रैल को जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in, और kseab.karnataka.gov.in पर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे।
समय को लेकर नहीं दी गई जानकारी
बता दें कि यह रिजल्ट पहले 7 अप्रैल 2026 यानी आज जारी होने की संभावना थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब यह रिजल्ट 9 अप्रैल, शुक्रवार को जारी होगा। हालांकि बोर्ड के चेयरमैन ने रिजल्ट जारी किए जाने का समय नहीं बताया है। छात्रों को ऐसी उम्मीद थी कि बोर्ड SSLC और सेकंड PUC एग्जाम रिजल्ट की डेट एक साथ अनाउंस करेगा, लेकिन अभी 9 अप्रैल को द्वितीय पीयूसी रिजल्ट ही जारी होगा।
Karnataka 2nd PUC Result 2026 LIVE Updates
क्यों टला द्वितीय पीयूसी रिजल्ट?
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राज्य में उप चुनाव प्रक्रिया के चलते मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लागू है और इसी वजह से किसी भी सरकारी घोषणा से पहले चुनाव आयोग की मंजूरी जरूरी है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी घोषणा मतदाताओं को प्रभावित न करे। इसीलिए रिजल्ट 7 अप्रैल को जारी नहीं हुआ है।
7 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को है रिजल्ट का इंतजार
बता दें कि इस साल कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा 28 फरवरी से 17 मार्च, 2026 के बीच आयोजित हुई थी। कुल 1217 परीक्षा केंद्रों पर यह पेपर सफलतापूर्वक आयोजित हुए थे। इस साल कर्नाटक द्वितीय पीयूसी (12वीं) परीक्षा के लिए 7,10,363 कैंडिडेट ने रजिस्टर किया था। इनमें से 6,46,801 स्टूडेंट्स फ्रेश कैंडिडेट के तौर पर शामिल हुए। इसके अलावा, 50,540 कैंडिडेट ने रिपीटर के तौर पर परीक्षा दी, जबकि 13,022 स्टूडेंट्स प्राइवेट कैंडिडेट के तौर पर रजिस्टर हुए थे।
पिछले साल कब आया था रिजल्ट?
पिछले साल कर्नाटक 2nd पीयूसी रिजल्ट 8 अप्रैल को जारी किया गया था। पिछले साल कुल 73.45 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। स्ट्रीम के हिसाब से साइंस में सबसे ज्यादा 82.45% स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास कीथी। कॉमर्स से 76.07% और आर्ट्स से 53.29% स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की थी।
ऐसे चेक करें Karnataka 2nd PUC Result 2026
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in या kseab.karnataka.gov.in पर जाएं
स्टेप 2. “2nd PUC Annual Exam 1 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्ट्रीम चुनें.
स्टेप 4. सबमिट पर क्लिक करें.
स्टेप 5. स्क्रीन पर रिजल्ट देखें और डाउनलोड/प्रिंट करें।
