कर्नाटक 2nd PUC रिजल्ट 2026 का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। रिजल्ट जारी होने की कोई ऑफिशियल डेट तो अभी रिलीज नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि अगले 2-3 दिन के अंदर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। पिछले साल कर्नाटक 2nd PUC रिजल्ट 8 अप्रैल को जारी हुआ था। इस बार की संभावित तारीख 7 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल के बीच है। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in, और kseab.karnataka.gov.in पर अपना परिणाम चेक कर पाएंगे।

17 मार्च को खत्म हुए थे पेपर

ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परिणाम 2026 हमारी सहयोगी वेबसाइट education.indianexpress.com पर भी उपलब्ध रहेगा। रिजल्ट एक्सेस करने के लिए स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। बता दें कि इस साल कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा 28 फरवरी से 17 मार्च, 2026 के बीच आयोजित हुई थी। कुल 1217 परीक्षा केंद्रों पर यह पेपर सफलतापूर्वक आयोजित हुए थे।

MBOSE SSLC Result 2026: मेघालय बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 7 अप्रैल को होगा जारी, mbose.in पर डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

7 लाख से अधिक स्टूडेंट्स को है रिजल्ट का इंतजार

इस साल कर्नाटक द्वितीय पीयूसी (12वीं) परीक्षा के लिए 7,10,363 कैंडिडेट ने रजिस्टर किया था। इनमें से 6,46,801 स्टूडेंट्स फ्रेश कैंडिडेट के तौर पर शामिल हुए। इसके अलावा, 50,540 कैंडिडेट ने रिपीटर के तौर पर परीक्षा दी, जबकि 13,022 स्टूडेंट्स प्राइवेट कैंडिडेट के तौर पर रजिस्टर हुए थे। साइंस स्ट्रीम से सबसे ज्यादा 2,92,645 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी है। कॉमर्स से 2,11,174 कैंडिडेट्स थे, जबकि आर्ट्स स्ट्रीम में 1,42,982 स्टूडेंट्स थे।

पिछले साल कब आया था रिजल्ट?

पिछले साल कर्नाटक 2nd पीयूसी रिजल्ट 8 अप्रैल को जारी किया गया था। पिछले साल कुल 73.45 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। स्ट्रीम के हिसाब से साइंस में सबसे ज्यादा 82.45% स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास कीथी। कॉमर्स से 76.07% और आर्ट्स से 53.29% स्टूडेंट्स ने परीक्षा पास की थी।