झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड 9 अप्रैल 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी प्रतियोगी फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (पीईटी) पास कर चुके हैं, वे अब अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के माध्यम से कुल 583 पर ऑफर की जाएगी।
JSSC Excise Constable Exam Date 2026
जेएसएससी एक्साइज कांस्टेबल की लिखित परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को झारखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना होगा कि परीक्षा केंद्र पर बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं मिलेगा।
JSSC Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर “Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. “JECCE-2023 Admit Card” लिंक चुनें।
स्टेप 4. रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी चेक करें?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इन डिटेल्स को ध्यान से जरूर जांच लें:
उम्मीदवार का नाम और रोल नंबर
रजिस्ट्रेशन डिटेल्स
फोटो और हस्ताक्षर
परीक्षा केंद्र का पूरा पता
रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा शेड्यूल
महत्वपूर्ण निर्देश
JSSC Excise Constable Exam Pattern 2026
लिखित परीक्षा में कुल 3 पेपर होंगे और सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे, जिसकी डिटेल इस प्रकार है।
पेपर 1: हिंदी और अंग्रेजी भाषा
पेपर 2: क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा (उम्मीदवार द्वारा चुनी गई)
पेपर 3 : सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, गणित, झारखंड सामान्य ज्ञान
जरूरी निर्देश
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचना होगा और अपने साथ एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और एक वैध फोटो आईडी लेकर जाना होगा। साथ ही एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी निर्देशों का पालन करना होगा।
JSSC Admit Card 2026 Direct Link
