Jharkhand Public Service Commission (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर JPSC PCS Prelims Result 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे। आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

9 जुलाई 2026 तक करें मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन

JPSC द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन लिंक 3 जुलाई 2026 से सक्रिय कर दिया गया है। अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई 2026 तक पूरी करनी होगी।

कब आयोजित होगी JPSC मुख्य परीक्षा 2026?

आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, JPSC मुख्य परीक्षा का आयोजन 18, 19 और 20 जुलाई 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

JPSC PCS Prelims Result 2026 ऐसे करें डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1. सबसे पहले JPSC की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर उपलब्ध “P.T. result of the Recruitment of Jharkhand Combined Civil Services Examination (Regular)-2025” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. क्लिक करते ही रिजल्ट पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।

स्टेप 4. पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक करें।

स्टेप 5. भविष्य के उपयोग के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखें।

मुख्य परीक्षा की तैयारी शुरू करें सफल उम्मीदवार

प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब मुख्य परीक्षा की तैयारी पर पूरा ध्यान देना चाहिए। चूंकि मुख्य परीक्षा का आयोजन जुलाई में ही किया जाना है, इसलिए अभ्यर्थियों के पास तैयारी के लिए सीमित समय है। ऐसे में उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न और सिलेबस के अनुसार अपनी तैयारी को अंतिम रूप देना चाहिए।

JPSC PCS Prelims Result 2026 PDF Direct Link