झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 18 जुलाई से शुरू हो रही है। कुल 6 विषय के लिए आयोजित होने वाली यह परीक्षा 18, 19 और 20 जुलाई को आयोजित होगी। पहला पेपर जनरल हिंदी और जनरल इंग्लिश विषय का होगा। परीक्षा में अब ज्यादा दिन बचे नहीं हैं ऐसे में उम्मीदवारों को अपनी तैयारी को बस फाइनल टच देने की जरूरत है। इस आर्टिकल में हम आपको जनरल इंग्लिश विषय की तैयारी के बारे में बताएंगे जो एग्जाम के आखिरी 10 दिनों में आपके बहुत काम आ सकती है।
मैट्रिक लेवल का होता है जनरल इंग्लिश पेपर
जेपीएससी की मेन्स परीक्षा में जनरल इंग्लिश का पेपर मैट्रिक लेवल का आता है। इसमें केवल कार्यात्मक अंग्रेजी की ही जांच की जाती है। यह पेपर क्वालीफाइंग विषय है। जनरल इंग्लिश सेक्शन चार भाग में बंटा हुआ होता है- Essay, Grammar, Comprehension और Precis Writing। उम्मीदवारों को पेपर 1 जनरल हिंदी और जनरल इंग्लिश सब्जेक्ट में 100 में से 30 अंक प्राप्त करने होते हैं। यहां सेक्शन वाइज देखें की इस पेपर की तैयारी कैसे करें?
NTA की एक और परीक्षा सवालों के घेरे में, यूजीसी नेट के 67 सवाल 2024 के क्वेश्चन पेपर से खा गए मिलान
- Essay Writing
जनरल इंग्लिश का पेपर कुल 50 मार्क्स का होता है। इसमें से कुल 15 नंबर का Essay Writing सेक्शन होता है। इस सेक्शन को अटैंप्ट करते वक्त ध्यान रखें कि आपको छोटे और आसान वाक्य में निबंध लिखना है। निबंध की भाषा सरल होनी चाहिए और इसके लिए आप आसान शब्दों का इस्तेमाल करें। टाइम मैनेजमेंट के लिए निबंध को सबसे बाद में भी लिखा जा सकता है, लेकिन अगर आप आत्मविश्वास से भरे हुए हैं तो आप इससे शुरुआत भी कर सकते हैं।
- Grammar and Fill in the Blanks
ग्रामर सेक्शन इस पेपर का सबसे अहम पार्ट होता है। इस सेक्शन पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Articles, Prepositions और Correct Form of Verb जैसे टॉपिक्स का नियमित अभ्यास करना बहुत जरूरी है। यह सेक्शन 15 मार्क्स का होता है।
- Precis Writing
इस सेक्शन में उम्मीदवारों को किसी लंबे आर्टिकल, कहानी या पैराग्राफ का सार (Summary) लिखना होता है। यदि प्रिसिस राइटिंग के सभी नियम याद न हों, तो पैराग्राफ के मेन प्वॉइंट्स को शॉर्ट में लिखें। 300–400 शब्दों के पैसेज को लगभग एक-तिहाई शब्दों में लिखने की प्रैक्टिस आपको इस सेक्शन में काफी मदद देगी। यह सेक्शन 10 मार्क्स का होता है।
- Reading Comprehension
इस सेक्शन को अटैंप्ट करने के लिए आपको अधिक फोकस की जरूरत होती है। रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन सेक्शन में किसी भी सवाल को अटैंप्ट करने से पहले उस प्रश्न को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें। पैसेज को पढ़ते वक्त आंसर से जुड़ी जानकारी को मार्क कर लें। याद रहे आंसर हमेशा छोटे, क्लियर और सटीक वाक्यों में लिखें। इस सेक्शन में Main Idea, Vocabulary और Inference आधारित प्रश्नों की प्रैक्टिस आपको अधिक मार्क्स दिला सकती है। यह सेक्शन कुल 10 मार्क्स का होता है।
इस पेपर में क्वालीफाइंग मार्क्स लाना है जरूरी
JPSC मेन्स परीक्षा में जनरल इंग्लिश और जनरल हिंदी का पेपर केवल क्वालिफाइंग पेपर है। इसमें उम्मीदवारों को मिनिमम पासिंग मार्क्स लाना जरूरी है जो कि 30 नंबर होते हैं इसलिए अभ्यर्थियों को इसे हल्के में लेने के बजाय रोज प्रैक्टिस करनी चाहिए। इसकी तैयारी को लेकर कुछ जरूरी टिप्स यहां हम आपको दे रहे हैं जो आपके काम आ सकते हैं।
स्टूडेंट्स लास्ट ईयर के क्वेश्चन पेपर को जरूर सॉल्व करें।
स्टूडेंट्स को रोजाना हिंदी और इंग्लिश राइटिंग की प्रैक्टिस करनी चाहिए।
साफ सुथरी प्रेजेंटेशन के साथ आंसर लिखें और टाइम मैनेजमेंट का जरूर ध्यान रखें।
परीक्षा से पहले कम से कम एक-दो मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी का रिव्यू जरूर करें।
