JoSAA Round 3 Cutoff 2026: जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने काउंसलिंग 2026 के राउंड 3 कटऑफ जारी कर दिए हैं। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर विभिन्न आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई के लिए जारी ओपनिंग रैंक और क्लोजिंग रैंक चेक कर सकते हैं।
कटऑफ सूची संस्थान, ब्रांच और कैटेगरी के अनुसार जारी की गई है, जिसमें जिन उम्मीदवारों ने JoSAA Counselling 2026 में भाग लिया है, वे अपने पसंदीदा संस्थान और कोर्स की कटऑफ देखकर अगले राउंड में प्रवेश की संभावना का आकलन कर सकते हैं।
JoSAA Round 3 Cutoff 2026 में क्या जारी किया गया?
JoSAA ने Round 3 के लिए सभी भाग लेने वाले संस्थानों की ओपनिंग रैंक और क्लोजिंग रैंक जारी की है। यह कटऑफ Open (GEN), EWS, OBC, SC, ST और PwD श्रेणियों के लिए अलग-अलग उपलब्ध है। कटऑफ सूची में उम्मीदवार अपने संस्थान, ब्रांच और सीट कैटेगरी के अनुसार प्रवेश की अंतिम रैंक देख सकते हैं।
JoSAA Round 3 Cutoff 2026 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके कटऑफ देख सकते हैं।
स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. होमपेज पर eServices टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 3. Opening and Closing Rank 2026 लिंक चुनें।
स्टेप 4. अब संस्थान (Institute), ब्रांच (Branch) और सीट कैटेगरी (Seat Category) का चयन करें।
स्टेप 5. स्क्रीन पर JoSAA Round 3 Cutoff दिखाई देगा।
स्टेप 6. भविष्य के लिए इसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
JoSAA Round 3 Counselling Schedule 2026
| कार्यक्रम | तिथि |
| ऑनलाइन रिपोर्टिंग, फीस भुगतान, डॉक्यूमेंट अपलोड और प्रतिक्रिया | 6 जुलाई से 8 जुलाई 2026 |
| सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 8 जुलाई 2026 |
| फीस भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान एवं प्रश्नों का उत्तर | 9 जुलाई 2026 |
| सीट वापस लेने / एग्जिग विकल्प | 7 जुलाई से 8 जुलाई 2026 |
| विड्रॉल संबंधी प्रश्नों का अंतिम उत्तर | 9 जुलाई 2026 |
Round 3 Seat Allotment के बाद क्या करें?
यदि किसी उम्मीदवार को राउंड 3 में सीट आवंटित हुई है, तो उसे JoSAA पोर्टल पर लॉग इन करके निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी सीट पर प्रतिक्रिया देनी होगी। पोर्टल पर मौजूद प्रतिक्रियाओं के विकल्प में उम्मीदवारों को जो विकल्प मिलेंगे, वो इस प्रकार हैं।
Freeze: यदि उम्मीदवार आवंटित सीट से संतुष्ट हैं और आगे की काउंसलिंग में भाग नहीं लेना चाहते, तो फ्रीज विकल्प चुनें।
Float: यदि उम्मीदवार वर्तमान सीट स्वीकार करते हुए अगले राउंड में उच्च प्राथमिकता वाली सीट चाहते हैं, तो फ्लोट विकल्प चुन सकते हैं।
Slide: यदि उम्मीदवार उसी संस्थान में बेहतर ब्रांच प्राप्त करना चाहते हैं, तो स्लाइड विकल्प चुन सकते हैं।
Seat Acceptance Fee कितनी है?
सीट स्वीकार करने वाले उम्मीदवारों को सीट स्वीकार्यता शुल्क (SAF) (SAF) जमा करनी होगी, जो इस प्रकार है।
Open/OBC उम्मीदवार: 30,000 रुपये
आरक्षित वर्ग (SC/ST/PwD आदि): 15,000 रुपये
निर्धारित समय सीमा के भीतर फीस जमा नहीं करने पर आवंटित सीट रद्द की जा सकती है।
महत्वपूर्ण सलाह
जोसा राउंड 3 में सीट मिलने वाले उम्मीदवारों को समय पर डॉक्यूमेंट अपलोड, ऑनलाइन रिपोर्टिंग, सीट एक्सेप्टेंस फीस भुगतान और अन्य सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करनी चाहिए। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन या प्रतिक्रिया स्वीकार नहीं की जाएगी।
JoSAA Round 3 Cutoffs 2026 Direct Link
