देशभर के आईआईटी, एनआईटी और आईआईआईटी जैसे प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन के लिए आयोजित जोसा काउंसलिंग 2026 के दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आज शाम पांच बजे जारी कर दिया गया है। जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड क्वालिफाई करने के बाद जिन उम्मीदवारों ने जोसा काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था और पहले सीट अलॉटमेंट में जिनका नाम नहीं आया था वह उम्मीदवार राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर विजिट करें।

कैसे चेक करें अलॉटमेंट रिजल्ट?

जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) के राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवार JEE Main 2026 एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और जरूरी सिक्योरिटी पिन का इस्तेमाल करें। अलॉटमेंट लेटर में कैंडिडेट को उनकी रैंक, कैटेगरी, चॉइस लॉकिंग के दौरान भरी गई प्रेफरेंस और सीट की अवेलेबिलिटी के आधार पर अलॉट किया गया इंस्टीट्यूट और प्रोग्राम की जानकारी होगी।

राजस्थान 4th ग्रेड भर्ती का रिजल्ट जारी, rssb.rajasthan.gov.in पर डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें मेरिट वाइज परिणाम

सीट अलॉट होने के बाद आगे का प्रोसेस

राउंड 2 के सीट अलॉटमेंट में जिन कैंडिडेट्स को सीट मिलती है उन्हें तय डेडलाइन (03 जुलाई 2026) के अंदर ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रोसेस पूरा करना होगा। इसमें अलॉटेड सीट को एक्सेप्ट करना, वेरिफिकेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना, सीट एक्सेप्टेंस फीस देना और वेरिफाई करने वाली अथॉरिटीज के किसी भी सवाल का जवाब देना शामिल है। जो लोग काउंसलिंग प्रोसेस से हटना चाहते हैं या सीट अलॉटमेंट से एग्जिट करना चाहते हैं, वे तय विड्रॉल विंडो के अंदर ऐसा कर सकते हैं।

राउंड में जिनका नाम नहीं है वह क्या करें?

जिन कैंडिडेट्स को राउंड 2 सीट अलॉटमेंट में सीट नहीं मिलती है या जो अपग्रेड चुनते हैं उन्हें सीट एक्सेप्टेंस के दौरान चुने गए ऑप्शन के आधार पर काउंसलिंग के अगले राउंड के लिए ऑटोमैटिकली कंसीडर किया जाएगा यानी उन्हें राउंड 2 के अलॉटमेंट का इंतजार करना है। राउंड 3 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 6 जुलाई, 2026 को शाम 5 बजे अनाउंस किया जाएगा।

जोसा काउंसलिंग 2026: राउंड 2 का पूरा शेड्यूल

चरणतिथिसमयइवेंट
राउंड 230 जून 2026 (मंगलवार)5:00 बजे शामसीट आवंटन (राउंड 2)
राउंड 230 जून 2026 (मंगलवार) से 3 जुलाई 2026 (शुक्रवार) तक3 जुलाई शाम 5:00 बजे तकऑनलाइन शुल्क भुगतान, दस्तावेज़ अपलोड (यदि आवश्यक हो) और अभ्यर्थी द्वारा क्वेरी का उत्तर (राउंड 2)
राउंड 23 जुलाई 2026 (शुक्रवार)शाम 5:00 बजे तकशुल्क भुगतान की अंतिम तिथि (राउंड 2)
राउंड 24 जुलाई 2026 (शनिवार)शाम 5:00 बजे तकशुल्क भुगतान से संबंधित समस्याओं का समाधान (राउंड 2)
राउंड 21 जुलाई 2026 (बुधवार)सुबह 10:00 बजेसीट वापसी (Withdrawal) / सीट आवंटन प्रक्रिया से बाहर निकलने (Exit) की प्रक्रिया शुरू (1 जुलाई 2026, सुबह 10:00 बजे से 3 जुलाई 2026, शाम 5:00 बजे तक)
राउंड 25 जुलाई 2026 (रविवार)शाम 5:00 बजे तकWithdrawal संबंधी क्वेरी का उत्तर देने तथा अंतिम Withdrawal अनुरोध भेजने की अंतिम तिथि

उम्मीदवारों को इन डॉक्युमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

जोसा काउंसिलिंग में सीट आवंटन के बाद विद्यार्थियों को इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी जो उन्हें ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान अपलोड करने होंगे।

10वीं, 12वीं की मार्कशीट

जेईई मेन/एडवांस्ड एडमिट कार्ड

कैटेगरी सर्टिफिकेट

कैंसिल चैक की फॉटोकॉपी

मेडिकल सर्टिफिकेट

EWS एवं ओबीसी के विद्यार्थियों को एक अप्रैल 2026 के बाद का कैटेगरी सर्टिफिकेट देना होगा।