जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने काउंसलिंग प्रक्रिया 2026 के पांचवें राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। पांचवें राउंड के सीट अलॉटमेंट रिजल्ट में वह उम्मीदवार अपना नाम चेक कर सकते हैं जिनका चौथे राउंड के सीट आवंटन परिणाम में नाम नहीं आया था। पांचवें राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर चेक किया जा सकता है। बता दें कि जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए देशभर के आईआईटी, एनआईटी और आईआईआईटी जैसे प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन मिलेगा।

इन क्रेडेंशियल की सहायता से चेक करें अलॉटमेंट सूची

जोसा काउंसलिंग राउंड 5 के सीट अलॉटमेंट सूची देखने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर विजिट करें। रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवार JEE Main 2026 एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और जरूरी सिक्योरिटी पिन का इस्तेमाल करें। अलॉटमेंट लेटर में कैंडिडेट को उनकी रैंक, कैटेगरी, चॉइस लॉकिंग के दौरान भरी गई प्रेफरेंस और सीट की अवेलेबिलिटी के आधार पर अलॉट किया गया इंस्टीट्यूट और प्रोग्राम की जानकारी होगी।

IGNOU Admission 2026: इग्नू ने आगे बढ़ाई फ्रेश एडमिशन की लास्ट डेट, अब 31 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं स्टूडेंट

सीट अलॉट होने के बाद आगे का प्रोसेस

राउंड 5 के सीट अलॉटमेंट में जिन कैंडिडेट्स को सीट मिलती है उन्हें तय डेडलाइन (20 जुलाई 2026) के अंदर ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रोसेस पूरा करना होगा। इसमें अलॉटेड सीट को एक्सेप्ट करना, वेरिफिकेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना, सीट एक्सेप्टेंस फीस देना और वेरिफाई करने वाली अथॉरिटीज के किसी भी सवाल का जवाब देना शामिल है। जो लोग काउंसलिंग प्रोसेस से हटना चाहते हैं या सीट अलॉटमेंट से एग्जिट करना चाहते हैं, वे तय विड्रॉल विंडो के अंदर ऐसा कर सकते हैं।

जोसा राउंड 5 सीट अलॉटमेंट से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

इवेंटडेट्सटाइम
IITs/IISc के लिए राउंड 5 (अंतिम चरण) का सीट आवंटन16 जुलाई 2026 (गुरुवार)शाम 5:00 बजे
ऑनलाइन रिपोर्टिंग, सीट स्वीकार शुल्क (Fee Payment), दस्तावेज़ अपलोड और (यदि आवश्यक हो) प्रश्नों का उत्तर16 जुलाई 2026 (गुरुवार) से 20 जुलाई 2026 (सोमवार)20 जुलाई, शाम 5:00 बजे तक
राउंड 5 के लिए सीट स्वीकार शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि20 जुलाई 2026 (सोमवार)शाम 5:00 बजे तक
शुल्क भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान (Fee Payment Issues), यदि कोई हो, तथा प्रश्नों का उत्तर देने की अंतिम तिथि21 जुलाई 2026 (मंगलवार)शाम 5:00 बजे तक
IITs/IISc के लिए अंतिम (राउंड 5) सीट आवंटन प्रक्रिया समाप्त21 जुलाई 2026 (मंगलवार)शाम 5:00 बजे