जेईई मेन्स और जेईई एडवांस्ड के रिजल्ट के बाद शुरू हुई जोसा काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया के तहत जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने राउंड 3 के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। दूसरे राउंड के सीट अलॉटमेंट में जिन उम्मीदवारों का नाम नहीं आया था वह तीसरे राउंड के सीट आवंटन परिणाम में अपना नाम चेक कर सकते हैं और अगर उनका नाम इस बार आ जाता है तो वह आगे की प्रक्रिया का हिस्सा बनने की तैयारी करें। बता दें कि जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए देशभर के आईआईटी, एनआईटी और आईआईआईटी जैसे प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन मिलेगा।

इन क्रेडेंशियल की मदद से चेक करें जोसा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड क्वालिफाई करने के बाद जिन उम्मीदवारों ने जोसा काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था और पहले और दूसरे सीट अलॉटमेंट में जिनका नाम नहीं आया था वह उम्मीदवार राउंड 3 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर विजिट करें। रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवार JEE Main 2026 एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और जरूरी सिक्योरिटी पिन का इस्तेमाल करें। अलॉटमेंट लेटर में कैंडिडेट को उनकी रैंक, कैटेगरी, चॉइस लॉकिंग के दौरान भरी गई प्रेफरेंस और सीट की अवेलेबिलिटी के आधार पर अलॉट किया गया इंस्टीट्यूट और प्रोग्राम की जानकारी होगी।

देशभर में एक साल के अंदर 58 इंजीनियरिंग कॉलेजों पर लगा ताला, इन दो राज्यों में बंद हुए सबसे अधिक संस्थान

जोसा राउंड 3 सीट अलॉटमेंट से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

राउंड 3 की महत्वपूर्ण तिथियांतिथि
दस्तावेज अपलोड और ऑनलाइन रिपोर्टिंग6 जुलाई से 8 जुलाई
सीट स्वीकृति (Seat Acceptance) शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि8 जुलाई तक
शुल्क भुगतान या दस्तावेज़ से संबंधित आपत्तियों/प्रश्नों का जवाब देने की अंतिम तिथि9 जुलाई तक
सीट छोड़ने (Withdrawal) और एग्जिट विंडो7 जुलाई से 8 जुलाई
सीट छोड़ने (Withdrawal) से संबंधित आपत्तियों/प्रश्नों का जवाब देने की अंतिम तिथि9 जुलाई तक

सीट अलॉट होने के बाद आगे का प्रोसेस

राउंड 3 के सीट अलॉटमेंट में जिन कैंडिडेट्स को सीट मिलती है उन्हें तय डेडलाइन (08 जुलाई 2026) के अंदर ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रोसेस पूरा करना होगा। इसमें अलॉटेड सीट को एक्सेप्ट करना, वेरिफिकेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना, सीट एक्सेप्टेंस फीस देना और वेरिफाई करने वाली अथॉरिटीज के किसी भी सवाल का जवाब देना शामिल है। जो लोग काउंसलिंग प्रोसेस से हटना चाहते हैं या सीट अलॉटमेंट से एग्जिट करना चाहते हैं, वे तय विड्रॉल विंडो के अंदर ऐसा कर सकते हैं।

राउंड 3 में जिनका नाम नहीं है वह क्या करें?

जिन कैंडिडेट्स को राउंड 3 सीट अलॉटमेंट में सीट नहीं मिलती है या जो अपग्रेड चुनते हैं उन्हें सीट एक्सेप्टेंस के दौरान चुने गए ऑप्शन के आधार पर काउंसलिंग के अगले राउंड के लिए ऑटोमैटिकली कंसीडर किया जाएगा यानी उन्हें राउंड 4 के अलॉटमेंट का इंतजार करना है। राउंड 4 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 10 जुलाई, 2026 को शाम 5 बजे अनाउंस किया जाएगा।

उम्मीदवारों को इन डॉक्युमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

जोसा काउंसिलिंग में सीट आवंटन के बाद विद्यार्थियों को इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी जो उन्हें ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान अपलोड करने होंगे।

10वीं, 12वीं की मार्कशीट

जेईई मेन/एडवांस्ड एडमिट कार्ड

कैटेगरी सर्टिफिकेट

कैंसिल चैक की फॉटोकॉपी

मेडिकल सर्टिफिकेट

EWS एवं ओबीसी के विद्यार्थियों को एक अप्रैल 2026 के बाद का कैटेगरी सर्टिफिकेट देना होगा।