जेईई एडवांस्ड रिजल्ट के बाद JoSAA काउंसलिंग 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था वह अपने JEE Main या Advanced लॉगिन डिटेल्स का इस्तेमाल करके ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर अपना अलॉटमेंट रिजल्ट देख सकते हैं। जिन कैंडिडेट्स का नाम पहले राउंड में शॉर्टलिस्ट किया गया है उन्हें आगे ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रोसेस को पूरा करना होगा जिसका पोर्टल 26 जून तक खुला रहेगा।
138 संस्थानों में मिलेगा एडमिशन
बता दें कि JoSAA काउंसलिंग प्रोसेस उन कैंडिडेट के लिए है जो इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs), नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (NITs), इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIITs) और दूसरे-सरकारी-फंडेड टेक्निकल इंस्टिट्यूट (Other-GFTIs) सहित अलग-अलग सरकारी-फंडेड टेक्निकल इंस्टिट्यूट के BTech प्रोग्राम में एडमिशन लेना चाहते हैं। JoSAA 2026 के माध्यम से देश के 138 प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश दिया जाएगा, जिनमें 23 IITs, IISc Bengaluru, 31 NITs, IIEST Shibpur, 26 IIITs और 56 GFTIs शामिल हैं।
क्या है आगे का प्रोसेस?
JoSAA राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी होने के साथ ही ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रोसेस को पूरा करना होगा जिसके लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट josaa.admissions.nic.in पर जाना होगा और 26 जून से पहले अपनी सीट एक्सेप्टेंस के लिए फीस जमा करानी होगी। फीस का भुगतान होने के बाद ही सीट कंफर्म मानी जाएगी। JoSAA ने पेमेंट से जुड़ी किसी भी तरह की दिक्कत या गड़बड़ी को ठीक करने के लिए 29 जून, 2026 को एक रिज़ॉल्यूशन विंडो तय की है।
अगर कैंडिडेट्स को वेरिफिकेशन प्रोसेस के दौरान कोई सवाल मिलता है तो उन्हें 29 जून, 2026 तक उसका जवाब देना होगा। इसके बाद राउंड 2 सीट अलॉटमेंट 30 जून, 2026 को शुरू होगा और ऑफिशियल शेड्यूल के हिसाब से जारी रहेगा।
राउंड 1 काउंसलिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स
| इवेंट | डेट्स |
| प्रथम चरण (Round 1) सीट आवंटन | 13 जून 2026 |
| ऑनलाइन रिपोर्टिंग: शुल्क भुगतान*, दस्तावेज़ अपलोड तथा अभ्यर्थी द्वारा प्रश्नों/आपत्तियों का उत्तर (यदि आवश्यक हो) – राउंड 1 | 13 जून से 26 जून 2026 |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 26 जून 2026 |
| भुगतान की अंतिम तिथि से पहले भुगतान का प्रयास करने वाले अभ्यर्थियों की शुल्क भुगतान संबंधी समस्याओं का समाधान | 29 जून 2026 |
| प्रश्नों/आपत्तियों का उत्तर देने की अंतिम तिथि (यदि लागू हो) | 29 जून 2026 |
| द्वितीय चरण (Round 2) सीट आवंटन की घोषणा | 30 जून 2026 |
