उत्तर प्रदेश जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर पॉलिटेक्निक (UPJEE पॉलिटेक्निक) प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। 2 जून से लेकर 9 जून के बीच आयोजित होने वाली इस परीक्षा में जो कैंडिडेट उपस्थित होने वाले हैं वह ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि पहले यह परीक्षा 15 मई से लेकर 22 मई के बीच निर्धारित थी, लेकिन बोर्ड ने उम्मीदवारों के ही अनुरोध पर इसके शेड्यूल में बदलाव किया और उस वक्त एडमिट कार्ड जारी किए जाने की तारीख 25 मई ही घोषित हुई थी।

JEECUP 2026: How to Download Admit card?

कैंडिडेट सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।

वेबसाइट के होमपेज पर, “Download Admit Card for JEECUP 2026” लिंक पर क्लिक करें।

एक नया पेज खुलेगा।

अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें और Submit दबाएं।

JEECUP 2026 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

एग्जाम हॉल टिकट पर डिटेल्स देखें और एग्जाम के दिन के लिए इसे डाउनलोड करें।

UPSC Prelims Answer Key 2026 Out: सीएसई प्रीलिम्स 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी, 31 मई तक खुली है ऑब्जेक्शन विंडो

JEECUP का एग्जाम पैटर्न

JEEECUP एग्जाम में 100 मल्टिपल-चॉइस प्रश्न (MCQ) होते हैं। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के सवाल होते हैं। गलत जवाबों के लिए नेगेटिव मार्किंग है। हर सही जवाब के लिए 4+ अंक मिलेंगे, जबकि गलत जवाबों के लिए एक नंबर काटा जाएगा। जो सवाल बिना हल किए रह जाएंगे, उनके लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स को अपना एडमिट कार्ड, सरकारी ID, एक फोटो और एक पेन (रफ वर्क के लिए) एग्जाम सेंटर पर अपने साथ ले जाना चाहिए।

एग्जाम के बाद आगे की प्रक्रिया

JEECUP एग्जाम का रिजल्ट आने के बाद पास होने वाले कैंडिडेट्स को काउंसलिंग प्रक्रिया का हिस्सा बनना होगा। इसके लिए कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा, जिसके बाद सीट अलॉटमेंट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होने के बाद स्टूडेंट्स को सीट अलॉटमेंट कन्फर्मेशन के लिए फीस देनी होगी। इसका प्रोसेस आमतौर पर जून या जुलाई में होता है जब सभी बोर्ड एग्जाम रिजल्ट के नतीजे भी आ जाते हैं।