जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित हुई चयन परीक्षा (JNVST) का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। साल 2026 के लिए आयोजित इस परीक्षा में जो भी स्टूडेंट शामिल हुए थे वह रिजल्ट जारी होने के बाद नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक व स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे।

दिसंबर 2025 में हुई थी परीक्षा

नवोदय विद्यालय समिति ने जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट फेज-1 कक्षा 6 की परीक्षा 13 दिसंबर, 2025 को आयोजित कराई थी। फेज-2 की परीक्षा 11 अप्रैल, 2026 को आयोजित होगी। इसका परिणाम मई के महीने में आने की संभावना है। फेज 1 की परीक्षा के लिए करीब 20 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। उन सभी को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

CTET 2026 Answer Key Objection Window: सीटीईटी आंसर-की जारी, साथ में OMR रिपॉन्स शीट भी उपलब्ध, 15 मार्च तक ctet.nic.in पर ऐसे दर्ज करें आपत्ति

JNVS Class 6th Result 2026: कैसे करें चेक?

JNVST क्लास 6 का रिजल्ट ऑनलाइन ही जारी किया जाएगा। परिणाम घोषित हो जाने के बाद स्टूडेंट्स को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक करना होगा।

स्टूडेंट्स सबसे पहले NVS की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर “Latest @ NVS” वाला सेक्शन देखना चाहिए।

वहां “JNVST क्लास 6 रिज़ल्ट 2026” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

उसके बाद, कैंडिडेट्स को “View Individual Result” वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

इसके बाद स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की डिटेल्स वहां दर्ज करनी होगी और सबमिट पर क्लिक करना होगा।

इतना करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे आगे के एडमिशन प्रोसेस के लिए रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

संभावित कटऑफ

स्टूडेंट्स के अभिभावक ध्यान रखें कि NVS की ओर से कोई राष्ट्रीय स्तर की कटऑफ जारी नहीं होती है। हर जिला अपनी कटऑफ तैयार करता है क्योंकि सीटें जिले के हिसाब से बांटी जाती हैं। इस बार की संभावित कटऑफ नीचे दी गई है।

कैटेगिरीसंभावित कटऑफ प्रतिशतसंभावित कटऑफ अंक (100 में से)
सामान्य (General)लगभग 73%73–80
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)लगभग 69%69–75
अनुसूचित जाति (SC)लगभग 63%63–68
अनुसूचित जनजाति (ST)लगभग 58%58–63