JNVST 2027 Registration: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 का आधिकारिक नोटिफिकेशन और प्रॉस्पेक्टस जारी कर दिया है। इस प्रवेश परीक्षा के लिए पात्र और इच्छुक छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in/nvs/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। JNVST 2027 का आयोजन 28 नवंबर 2026 को होगा, जबकि परीक्षा परिणाम मार्च/अप्रैल 2027 तक घोषित किए जाने की संभावना है।

JNVST 2027 महत्वपूर्ण तिथियां

JNVST 2027 Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?

आवेदन करने वाले छात्रों को निम्नलिखित सभी पात्रता शर्तें पूरी करनी होंगी।

छात्र 2026-27 सत्र में कक्षा 5 में अध्ययनरत होना चाहिए।

छात्र उसी जिले का स्थायी निवासी (Bona Fide Resident) होना चाहिए, जहां स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेना चाहता है।

अभ्यर्थी ने कक्षा 3, 4 और 5 किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से पढ़ी हो।

अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होनी चाहिए।

जो छात्र पहले ही कक्षा 5 पास कर चुके हैं या कक्षा 5 दोहरा चुके हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

JNVST परीक्षा केवल एक बार ही दी जा सकती है।

नया जिला-विशेष नियम लागू

इस वर्ष नवोदय विद्यालय समिति ने प्रवेश प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया है जिसके अनुसार, छात्र केवल अपने निवास जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए ही आवेदन कर सकेंगे।

यदि छात्र किसी पड़ोसी जिले के स्कूल में पढ़ रहा है, तो वह तभी पात्र होगा जब उसका विद्यालय उसके घर से 10 किलोमीटर की हवाई दूरी के भीतर स्थित हो। इस नियम का सत्यापन विद्यालय समिति द्वारा किया जाएगा और गलत जिले के लिए किया गया आवेदन प्रोविजनल चयन के बाद भी रद्द किया जा सकता है।

JNVST 2027 Exam Pattern

JNVST 2027 परीक्षा ऑफलाइन ओएमआर मोड में आयोजित होगी।

सेक्शन वाइज परीक्षा पैटर्न

OMR शीट भरते समय रखें इन बातों का ध्यान

उम्मीदवारों को ओएमआर शीट भरते वक्त उत्तर केवल नीले या काले बॉल पेन से ही भरने होंगे क्योंकि इस परीक्षा में पेंसिल का उपयोग मान्य नहीं होगा। परीक्षा शुरू होने से पहले यह अवश्य जांच लें कि ओएमआर शीट और प्रश्न पुस्तिका का नंबर समान है। यदि दोनों नंबर अलग हों तो तुरंत कक्ष निरीक्षक को सूचित करें।

Direct link for JNVST 2027 registration