जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) और सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 22 जुलाई 2026 तक आधिकारिक एडमिशन पोर्टल jnuee.jnu.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रवेश सीयूईटी यूजी 2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर किए जाएंगे।
इन कोर्सों में मिलेगा दाखिला
जेएनयू ने जिन कार्यक्रमों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिसमें बीए (ऑनर्स) इन फॉरेन लैंग्वेजेज, बीएससी प्रोग्राम इन आयुर्वेद बायोलॉजी और विभिन्न सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी प्रोग्राम शामिल हैं। इन सभी पाठ्यक्रमों में प्रवेश CUET UG 2026 स्कोर के आधार पर होगा।
22 जुलाई है आवेदन की अंतिम तिथि
विश्वविद्यालय के अनुसार, उम्मीदवारों को 22 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म भरना होगा। अंतिम समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की संभावना को देखते हुए अभ्यर्थियों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है।
आवेदन करते समय रखें ये बातें ध्यान
जेएनयू ने उम्मीदवारों से कहा है कि आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक दर्ज करें। कई विवरण सबमिट होने के बाद बदले नहीं जा सकेंगे। आवेदन भरने से पहले उम्मीदवार अपने CUET UG 2026 आवेदन नंबर और स्कोरकार्ड तैयार रखें।
JNU UG Admission 2026: ऐसे करें आवेदन
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।
स्टेप 1. JNU के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2. New Registration पर क्लिक करें।
स्टेप 3. दिए गए निर्देश पढ़कर घोषणा (Declaration) स्वीकार करें।
स्टेप 4. DigiLocker के माध्यम से अपना प्रोफाइल सत्यापित करें।
स्टेप 5. ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें।
स्टेप 6. व्यक्तिगत, पता और शैक्षणिक विवरण भरें।
स्टेप 7. पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और CUET UG 2026 स्कोरकार्ड अपलोड करें।
स्टेप 8. सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन सबमिट करें।
स्टेप 9. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
स्टेप 10. भविष्य के लिए आवेदन पत्र और फीस रसीद का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
उम्मीदवार के हस्ताक्षर
CUET UG 2026 स्कोरकार्ड
एक्टिव मोबाइल नंबर
वैध ईमेल आईडी
DigiLocker अकाउंट
CUET UG स्कोर से होगा एडमिशन
जेएनयू ने स्पष्ट किया है कि सभी यूजी और सर्टिफिकेट ऑफ प्रोफिशिएंसी प्रोग्राम कार्यक्रमों में प्रवेश सीयूईटी यूजी 2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर ही दिए जाएंगे। मेरिट सूची भी सीयूईटी स्कोर के आधार पर तैयार की जाएगी।
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, आवेदन की अंतिम तिथि का इंतजार न करें और सही समय पर आवेदन करें साथ ही आवेदन फॉर्म भरते समय सभी जानकारियां सही दर्ज करें। अपना फॉर्म सबमिट करने से पहले फॉर्म का प्रीव्यू अवश्य देखें और आवेदन पत्र और भुगतान रसीद का प्रिंट सुरक्षित रखें। प्रवेश से जुड़े सभी अपडेट के लिए JNU की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।
