देश की टॉप यूनिवर्सिटी में शामिल जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए पीजी और ADOP कार्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से सोमवार (25 मई 2026) को दाखिला प्रक्रिया शुरू किए जाने की अधिसूचना जारी की। इस अधिसूचना के मुताबिक, इच्छुक और पात्र स्टूडेंट्स 25 मई से लेकर 15 जून 2026 के बीचआधिकारिक पोर्टल jnuee.jnu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सीयूईटी स्कोर के आधार पर ही मिलेगा दाखिला
यूनिवर्सिटी के प्रोस्पेक्टस के मुताबिक, जो कैंडिडेट इस साल कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2026 में बैठे थे, वे अब ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेश कर सकते हैं। एप्लीकेशन प्रोसेस 25 मई, 2026 से शुरू हो गया है जो कि 15 जून, 2026 रात 11:50 बजे तक चलेगा। बता दें कि यूनिवर्सिटी ने CUET PG 2026 रिजल्ट घोषित होने के बाद एडमिशन नोटिफिकेशन जारी किया। 2026-27 सेशन के लिए JNU PG और ADOP प्रोग्राम में एडमिशन CUET PG स्कोर के आधार पर होंगे।
इन कोर्सेस में मिलेगा एडमिशन
बता दें कि जेएनयू में कई पोस्टग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले की सुविधा दी जा रही है। इनमें मास्टर ऑफ आर्ट्स (MA), मास्टर ऑफ साइंस (MSc), मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (MCA) और भाषा से जुड़े विभिन्न डिप्लोमा कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा जेएनयू के एडवांस्ड डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी (ADOP) कोर्स भी इस साल छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय माना जा रहा है। यह कोर्स विशेष रूप से उन छात्रों के लिए उपयोगी हैं जो विदेशी भाषाओं या उन्नत भाषा प्रशिक्षण में रुचि रखते हैं।
JNU PG Admission 2026: How to Apply?
कैंडिडेट एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल JNU एडमिशन पोर्टल jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
होमपेज पर PG और ADOP एडमिशन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
NTA एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉग इन करें
पर्सनल और एकेडमिक डिटेल्स ध्यान से भरें
जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें।
आगे के रेफरेंस के लिए कन्फर्मेशन पेज की एक कॉपी डाउनलोड करके रख लें।
एडमिशन प्रक्रिया के दौरान इस दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
कैंडिडेट्स को एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय CUET PG 2026 एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि, एकेडमिक क्वालिफिकेशन डिटेल्स, कैटेगरी सर्टिफिकेट, अगर लागू हो और स्कैन डॉक्युमेंट्स जैसे फोटो, साइन को भी तैयार रखना चाहिए।
