जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन का इंतजार कर रहे कैंडिडेट्स के लिए एक बड़ा अपडेट है। दरअसल, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने यह कहा है कि 2026-27 एकेडमिक सेशन के लिए पीजी कोर्सेस की दाखिला प्रक्रिया सीयूईटी पीजी 2026 रिजल्ट के बाद शुरू की जाएगी। 6 मार्च से लेकर 27 मार्च 2026 के बीच आयोजित हुई सीयूईटी पीजी परीक्षा का परिणाम मई के पहले हफ्ते में आने की संभावना है। ऐसे में जेएनयू में पीजी एडमिशन उसके बाद ही शुरू होंगे।
यूनिवर्सिटी प्रॉस्पेक्ट्स को पढ़ें ध्यानपूर्वक
जेएनयू प्रशासन ने छात्रों को सलाह दी है कि वह एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार करें और तब तक यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in से पीजी प्रॉस्पेक्ट्स 2026-27 को डाउनलोड करके उसे अच्छी तरह से पढ़ लें ताकि छात्रों की ओर से यह सुनिश्चित हो सके कि वह सभी पात्रता मानदंडों को पूरा कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी प्रॉस्पेक्ट्स में बताया गया है कि MA, MSc, MPH, MTech, PG डिप्लोमा और एडवांस्ड डिप्लोमा जैसे प्रोग्राम में उन्हीं कैंडिडेट्स को एडमिशन मिलेगा जो सीयूईटी पीजी परीक्षा पास कर चुके होंगे।
कहां जारी होगा सीयूईटी पीजी रिजल्ट?
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-PG) 2026 के रिजल्ट के बाद कैंडिडेट्स ना सिर्फ जेएनयू में बल्कि देश के अन्य विश्वविद्यालयों में पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन ले सकते हैं। सीयूईटी पीजी 2026 का रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। रिजल्टऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in और exam.nta.ac.in/CUET-PG पर जारी किया जाएगा।
JNU में स्पेशल कोर्सेस में एडमिशन के लिए अलग प्रक्रिया
जेएनयू यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बताया है कि स्पेशल कोर्सेस के लिए एडमिशन प्रोसेस अलग से चलेगा। एमएससी बायोटेक्नोलॉजी और एमएससी (कंप्यूटेशनल बायोलॉजी) में एडमिशन GAT-B स्कोर के आधार पर होगा जबकि स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में एमटेक प्रोग्राम के लिए एडमिशन एमटेक (CCMT) के लिए केंद्रीकृत काउंसलिंग के जरिए होगा।
