जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) जल्द ही समर जोन कश्मीर डिवीजन की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी करेगा। यह बोर्ड परीक्षा 23 फरवरी से 6 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। बोर्ड इससे पहले समर जोन जम्मू बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर चुका है। इन परीक्षाओं में जो कैंडिडेट उपस्थित होंगे वह डेटशीट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkbose.jk.gov.in पर विजिट करते रहें।
कब आयोजित होंगी परीक्षा?
इससे पहले बोर्ड ने जम्मू डिवीजन के समर जोन के लिए 12 जनवरी 2026 को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी की थी। JKBOSE 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 23 फरवरी से 28 मार्च, 2026 के बीच होंगी, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 मार्च, 2026 के बीच होंगी। वहीं समर जोन कश्मीर डिवीजन की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 23 फरवरी से 6 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित हो सकती हैं।
NTA ने नीट यूजी रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में इस बार जोड़े नए नियम, ऐसे करें लाइव फोटो कैप्चर और आधार eKYC
बोर्ड एग्जाम समर जोन कश्मीर की संभावित तारीख
ऐसी संभावना है कि कश्मीर डिवीजन के समर जोन के लिए JKBOSE बोर्ड एग्जाम 2026 लंबे हो सकते हैं। एग्जाम का संभावित समय कुछ इस तरह हो सकता है-
JKBOSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 23 फरवरी से अप्रैल के पहले हफ्ते के बीच हो सकती है जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं भी 23 फरवरी से 6 अप्रैल के बीच आयोजित हो सकती हैं। टाइमटेबल जारी होने के बाद कैंडिडेट सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर आधिकारिक नोटिफिकेशन पर ही सही जानकारी का भरोसा करें।
डेटशीट जारी होने के बाद ऐसे करें डाउनलोड
कैंडिडेट सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jkbose.jk.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर कश्मीर डिवीजन ऑप्शन चुनें।
JKBOSE क्लास 10 या क्लास 12 डेट शीट 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
अब टाइमटेबल PDF एक नई विंडो में खुलेगी
आगे के रेफरेंस के लिए फाइल को डाउनलोड करें और सेव करें।
स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे JKBOSE एग्जाम 2026 से जुड़े ऑफिशियल अपडेट्स रेगुलर चेक करते रहें।
