जम्मू समर जोन कक्षा 10वीं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ा अपडेट है। दरअसल, जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने 21 अप्रैल 2026, मंगलवार को यह परिणाम जारी कर दिया। जिन छात्र/छात्राओं ने इन बोर्ड परीक्षाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jkbose.jk.gov.in और डायरेक्ट लिंक jkresults.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

कैसा रहा पासिंग प्रतिशत?

जम्मू समर जोन कक्षा 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा डिजिलॉकर और UMANG ऐप पर भी देखा जा सकता है। छात्र/छात्राओं को रिजल्ट एक्सेस करने के लिए अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा। इस साल जम्मू समर जोन कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 में कुल 88.85 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं जो पिछले साल से काफी अधिक है। लास्ट ईयर 10वीं में कुल 79.94 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।

UP Board Result 2026: DigiLocker ने किया कंफर्म, जल्द जारी होंगे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट, जानें कहां और कैसे करें चेक

50 हजार से अधिक स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा

हर साल की तरह इस साल भी जम्मू समर जोन कक्षा 10वीं के रिजल्ट में बेटियों ने बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 90.42 फीसदी रहा है, जबकि लड़कों का 87.51 फीसदी रहा। बता दें कि इस साल की बोर्ड परीक्षा में कुल 50,754 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। इनमें 27,486 लड़के और 23,268 लड़कियां थीं। कुल 45,094 छात्र पास हुए, जबकि करीब 5,650 छात्र पास नहीं हो सके।

पिछले साल 1 मई को आया था रिजल्ट

इस साल जम्मू समर जोन की बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से 10 मार्च, 2026 के बीच आयोजित हुई थी। इस दौरान पेपर सिंगल शिफ्ट में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे के बीच होता था। पिछले साल के मुकाबले इस बार समर जोन 10वीं का रिजल्ट जल्दी जारी हो गया है। लास्ट ईयर यह रिजल्ट 1 मई को जारी हुआ था। पिछले साल 79.94 प्रतिशत स्टूडेंट्स इस परीक्षा में पास हुए थे।