झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 10वीं (मैट्रिक) का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। काउंसिल ने 23 अप्रैल 2026, गुरुवार को शाम 2:30 बजे के करीब रिजल्ट की घोषणा कर दी। इस साल जिन स्टूडेंट्स ने जैक 10वीं बोर्ड परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह अपना रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jacexamportal.in पर विजिट करें। स्टूडेंट्स को रिजल्ट चेक करने के लिए अपने रोल नंबर और रोल कोड का इस्तेमाल करना होगा।

कितना रहा पासिंग प्रतिशत?

इस साल झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में कुल 95.27 फीसदी बच्चे पास हुए हैं जो कि पिछले साल के मुकाबले करीब 4 फीसदी अधिक है। 2025 में जैक 10वीं का पासिंग प्रतिशत 91.71 फीसदी रहा था। इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 4,24,001 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें से 4,22,109 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 4,02,178 छात्रों ने परीक्षा पास कर ली है।

UP Board 10th 12th Result 2026

झारखंड बोर्ड 10वीं के परीक्षा परिणाम में कुल 2,26,957 स्टूडेंट्स ने फर्स्ट डिवीजन हासिल की है। वहीं, 1,60,673 स्टूडेंट्स सेकंड डिवीजन से पास हुए हैं। 14,548 स्टूडेंट्स को थर्ड डिवीजन मिली है।

कहां और कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट?

सबसे पहले स्टूडेंट JAC की ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।

अब यहां Results सेक्शन पर क्लिक करें।

अब Results of Examination – 2026 सेक्शन में Results of Class X Annual Examination – 2026 लिंक पर क्लिक करें।

अब जो विंडो खुलेगी वहां पर अपना रोल नंबर, रोल कोड और जन्मतिथि दर्ज कर submit पर क्लिक करें।

रिजल्ट अब आपकी स्क्रीन पर होगा। भविष्य के संदर्भ के लिए मार्कशीट को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट

इसके लिए स्टूडेंट अपने मोबाइल फोन पर मैसेजिंग ऐप खोलें।
टाइप करें JHA10 स्पेस “रोल नंबर”
इस मैसेज को “5676750″ पर भेजें
JAC क्लास 10 रिजल्ट 2026 रजिस्टर्ड फोन नंबर पर भेजा जाएगा।

झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद अब स्टूडेंट्स को 12वीं के रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार रहेगा जो कि जल्द ही जारी किया जाएगा। संभावना है कि जैक 12वीं का परीक्षा परिणाम अगले 3-4 दिन के अंदर घोषित कर दिया जाएगा।