झारखंड B.Ed. कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (CECE) के दो साल के B.Ed. कोर्स (एकेडमिक सेशन 2026-28) में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड 27 मई को जारी किए जाएंगे। एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख का ऐलान झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (JCECEB) ने किया है। प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जारी किए जाएंगे। जिन कैंडिडेट्स ने इस प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया है वह एडमिट कार्ड को इसी वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे।
कब होगी परीक्षा?
बता दें कि झारखंड B.Ed प्रवेश परीक्षा 31 मई को आयोजित होगी। पहले यह एग्जाम 10 मई को आयोजित होना था, लेकिन बोर्ड ने इस परीक्षा को स्थगित कर दिया था और बाद में नई तारीख 31 मई घोषित की थी। इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 25 फरवरी 2026 को शुरू हुआ था और कैंडिडेट्स को 25 मार्च 2026 तक अपने एप्लीकेशन जमा कराने का मौका मिला था।
जेईई एडवांस्ड की आंसर की 25 मई को होगी जारी, यहां देखें संभावित कैटेगिरी वाइज कटऑफ
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैसे करें डाउनलोड?
झारखंड बीएड एग्जाम एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कैंडिडेट्स को नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।
कैंडिडेट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर Admit Card सेक्शन पर क्लिक करें।
अब Please Select Examination वाले ऑप्शन में Bed Admit Card का लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करें।
अब अपने क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करें।
एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
झारखंड BEd एग्जाम के लिए एलिजिबिलिटी
झारखंड B.Ed एंट्रेंस एग्जाम 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया पूरा करना होगा। बोर्ड ने अभ्यर्थियों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तें निर्धारित की हैं। जो उम्मीदवार इन पात्रता शर्तों को पूरा करेंगे वहीं परीक्षा में बैठ सकते हैं और उन्हीं कैंडिडेट्स ने फॉर्म भी भरा होगा।
झारखंड बीएड के लिए शैक्षणिक योग्यता
जो कैंडिडेट्स साइंस, सोशल साइंस, ह्यूमैनिटीज या कॉमर्स विषय में बैचलर या मास्टर डिग्री में कम से कम 50% अंक प्राप्त किए हों। आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwD एवं अन्य आरक्षित श्रेणी) के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 45% अंक जरूरी होंगे।
इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में साइंस और मैथेमेटिक्स स्पेशलाइजेशन के साथ बैचलर डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55% अंक आवश्यक हैं। आरक्षित वर्ग के ऐसे उम्मीदवारों को कम से कम 50% अंक लाने होंगे। उम्मीदवार के पास कोई समकक्ष मान्यता प्राप्त डिग्री भी हो सकती है।
उम्मीदवार को किसी एक विषय का चयन करना होगा, जिसे उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 200 अंकों के लिए पढ़ा हो और उस विषय में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त किए हों। यही विषय B.Ed कोर्स में उनका “टीचिंग सब्जेक्ट” माना जाएगा।
आयु सीमा
झारखंड B.Ed कोर्स 2026 के लिए किसी भी प्रकार की अधिकतम या न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।
