नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट जारी कर सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणाम 20 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जा सकते हैं।
JEE Main 2026 Session 2 Result LIVE Updates
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: आजा जारी होगा रिजल्ट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज यानी 20 अप्रैल को जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट जारी करेगी जिसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक यहां मिलेगा।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: जरूरी दस्तावेज रखें तैयार
JEE Main 2026 Session 2 का रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। छात्रों को सलाह है कि वे नियमित रूप से jeemain.nta.nic.in चेक करते रहें और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: जेईई मेन स्कोर का महत्व
JEE Main 2026 रिजल्ट छात्रों के करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह उन्हें देश के शीर्ष इंजीनियरिंग कॉलेजों तक पहुंचाता है।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: रिजल्ट के बाद बनाएं आगे की रणनीति
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी कैटेगरी के अनुसार कटऑफ भी चेक करें। इससे आगे की रणनीति तय करने में मदद मिलेगी।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: जेईई एडवांस की तैयारी
JEE Main 2026 रिजल्ट के बाद JEE Advanced की तैयारी तेज करनी होगी। यह परीक्षा IIT में प्रवेश के लिए जरूरी है।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: रीचेकिंग का विकल्प
रिजल्ट जारी होने के बाद री-चेकिंग या री-इवैल्यूएशन की अनुमति नहीं होती है। इसलिए फाइनल स्कोर ही मान्य होगा।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: फर्जी वेबसाइट से बचें
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही रिजल्ट चेक करें और किसी भी फर्जी वेबसाइट से बचें।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: पिछले साल कितने टॉपर थे
2025 में 24 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया था। यह संख्या हर साल बदलती रहती है और 2026 में भी बदलाव संभव है।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: रिजल्ट के बाद टॉपर्स लिस्ट
JEE Main रिजल्ट के बाद टॉपर्स की लिस्ट जारी की जाती है। इसमें 100 पर्सेंटाइल पाने वाले छात्रों के नाम शामिल होते हैं।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: हर साल बदलती है उम्मीदवारों की संख्या
कटऑफ हर साल बदलती है। 2026 में भी उम्मीदवारों की संख्या और पेपर के स्तर के अनुसार इसमें बदलाव संभव है।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया
JEE Main 2026 रिजल्ट में नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया लागू की जाती है। इससे विभिन्न शिफ्ट्स के कठिनाई स्तर को संतुलित किया जाता है।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: रैंक टूल से जानें संभावित रैंक
उम्मीदवार अपनी संभावित रैंक जानने के लिए रैंक प्रेडिक्टर टूल का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि, यह केवल अनुमान होता है।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: काउंसलिंग प्रक्रिया कब होगी
JEE Main रिजल्ट के बाद JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होती है। इसके माध्यम से NIT, IIIT और GFTI में एडमिशन मिलता है।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: रिजल्ट का प्रिंट रखें
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद स्कोरकार्ड का प्रिंट आउट लेना जरूरी है। यह आगे एडमिशन प्रक्रिया में काम आएगा।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: छात्रों के लिए सलाह
रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो सकता है। ऐसे में छात्रों को धैर्य रखना चाहिए और बार-बार कोशिश करनी चाहिए।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: फाइनल मेरिट कैसे बनेगी
दोनों सत्रों के स्कोर में से बेहतर स्कोर को फाइनल मेरिट में शामिल किया जाता है। इससे छात्रों को बेहतर प्रदर्शन का मौका मिलता है।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: सेशन 1 का रिजल्ट कब आया
JEE Main 2026 Session 1 का रिजल्ट 16 फरवरी को जारी हुआ था। परीक्षा 21 से 29 जनवरी के बीच आयोजित हुई थी।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: मणिपुर में कैसे हुई परीक्षा
मणिपुर में भी कठिन परिस्थितियों के बावजूद JEE Main परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित की गई। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से परीक्षा प्रक्रिया पूरी की गई।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: रियाद में बाधित हुई परीक्षा
रियाद में 5 अप्रैल को बिजली बाधित होने के कारण परीक्षा नहीं हो सकी थी। बाद में इसे 6 और 8 अप्रैल को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: कहां की गई परीक्षा री-शेड्यूल
पश्चिम एशिया में कुछ व्यवधानों के कारण NTA ने परीक्षा केंद्रों को शिफ्ट किया और परीक्षा री-शेड्यूल की। इससे प्रभावित छात्रों को राहत मिली और परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: कितना रहा आधार ऑथेंटिकेशन
JEE Main 2026 परीक्षा के दौरान आधार ऑथेंटिकेशन लगभग 97% रहा। यह परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: पेपर 2 में शामिल हुए इतने छात्र
पेपर 2 (B.Arch/B.Planning) के लिए कुल 54,953 भारतीय और 270 विदेशी छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इस परीक्षा में लगभग 73% उपस्थिति रही।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: कितने छात्रों ने दिया पेपर 1
JEE Main 2026 में पेपर 1 के लिए करीब 11.06 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें विदेशों से भी हजारों उम्मीदवार शामिल थे। परीक्षा में लगभग 93% उपस्थिति दर्ज की गई।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: कब जारी हुई प्रोविजनल आंसर-की
NTA ने 11 अप्रैल 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। इसके बाद छात्रों को आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। प्रत्येक प्रश्न के लिए ₹200 शुल्क तय किया गया था।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की
JEE Main 2026 की फाइनल आंसर की रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी। स्कोर इसी फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार होगा। एक बार फाइनल की जारी होने के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: जेईई एडवांस की कट ऑफ कब आएगी
NTA रिजल्ट के साथ JEE Advanced 2026 के लिए कटऑफ भी जारी करेगा। जो उम्मीदवार कटऑफ पार करेंगे, वही एडवांस्ड परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। कटऑफ कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है, जैसे परीक्षा की कठिनाई और छात्रों का प्रदर्शन।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: ऑल इंडिया रैंक होगी जारी
JEE Main 2026 के रिजल्ट के साथ All India Rank (AIR) भी जारी की जाएगी। यह रैंक NIT, IIIT और GFTI जैसे संस्थानों में प्रवेश के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। इसलिए छात्रों को अपने स्कोर के साथ रैंक पर भी ध्यान देना होगा।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: कहां और कैसे चेक करें जेईई मेन रिजल्ट
JEE Main 2026 का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। वहां “Session 2 Scorecard” लिंक पर क्लिक कर आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा। इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: कब हुई थी जेईई मेन परीक्षा
JEE Main 2026 Session 2 परीक्षा 2 अप्रैल से 8 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी। पेपर 1 (B.E./B.Tech) 2, 4, 5, 6 और 8 अप्रैल को हुआ, जबकि पेपर 2 (B.Arch/B.Planning) 7 अप्रैल को आयोजित किया गया। परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में हुई।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: कैसा रहा पिछले साल का रिजल्ट
JEE Main 2025 Session 2 के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 24 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया था। इनमें सबसे ज्यादा 7 छात्र राजस्थान से थे। इसके अलावा महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश से 3-3 छात्र टॉपर रहे। यह ट्रेंड 2026 के रिजल्ट को लेकर भी उत्सुकता बढ़ा रहा है।
