नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन यानी जेईई मेन 2026 सेशन 2 की फाइनल आंसर-की जारी करने के बाद रिजल्ट भी जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट एक्सेस करने के लिए उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड या जन्म तिथि का इस्तेमाल करके आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा देशभर के 304 शहरों और विदेश के 14 शहरों में कुल 566 केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित हुई, जिसमें करीब 11.23 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।
स्कोरकार्ड में क्या होगा?
जेईई मेन 2026 का रिजल्ट स्कोरकार्ड पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है जिसमें उम्मीदवार का पर्सेंटाइल स्कोर दर्ज होगा। स्कोरकार्ड की कॉपी उम्मीदवार और उनके अभिभावकों के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी भेजी जाएगी।
JEE Advanced के लिए योग्यता
जेईई मेन में टॉप 2.5 लाख रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार JEE Advanced 2026 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
JEE Main Result 2026 ऐसे चेक करें
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. “JEE Main 2026 Session 2 Result” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. Application Number और Password/Date of Birth दर्ज करें।
स्टेप 4. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 5. डाउनलोड कर प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
JEE Mains Result 2026 Session 2 LIVE Updates: JEE Advanced के लिए UR कट-ऑफ 93.41 परसेंटाइल पर तय
JEE Advanced 2026 के लिए योग्य होने हेतु, अनारक्षित (UR-ALL) श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 93.4123549 परसेंटाइल प्राप्त करना अनिवार्य है। परिणामों के साथ जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष UR श्रेणी से कुल 96,873 उम्मीदवारों ने योग्यता प्राप्त की है।
JEE Mains Result 2026 Session 2 LIVE Updates: दुनिया भर के 319 शहरों में 584 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई
JEE Main 2026 का दूसरा सत्र 319 शहरों में फैले 584 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया। खास बात यह है कि इनमें से 15 शहर भारत के बाहर स्थित थे, जिनमें दोहा, सिंगापुर, मस्कट, रियाद और वाशिंगटन शामिल हैं,जो इस परीक्षा की अंतरराष्ट्रीय पहुंच को दर्शाते हैं।
JEE Mains Result 2026 Session 2 LIVE Updates: कैटेगरी-वाइज़ कटऑफ
पिछले सालों के ट्रेंड्स के आधार पर, General कैटेगरी के लिए अनुमानित कटऑफ 93.5 से 95.0 परसेंटाइल के बीच रहने का अंदाज़ा है। OBC-NCL, SC, ST, Gen-EWS, और PwD कैटेगरी के लिए कटऑफ अलग से तय किए जाते हैं, जो उपलब्ध सीटों की संख्या और हर कैटेगरी के कैंडिडेट्स के बीच रैंक के बँटवारे पर आधारित होते हैं।
JEE Mains Result 2026 Session 2 LIVE Updates: क्या जेईई मेन में 250 या उससे ज्यादा अंकों को अच्छा स्कोर माना जाताा है
विशेषज्ञों के आकलन के अनुसार, JEE Main 2026 में 300 में से 250 या उससे ज्यादा का रॉ स्कोर आम तौर पर एक मजबूत प्रदर्शन माना जाता है। फाइनल आंसर-की जारी होने के साथ, जिसमें 4 अप्रैल की शिफ्ट 1 के फिजिक्स के दो हटाए गए सवालों के पूरे नंबर शामिल हैं।उम्मीदवारों के असल स्कोर उनके शुरुआती अनुमानों से थोड़े ज़्यादा हो सकते हैं। नतीजे, जो रॉ नंबरों को NTA पर्सेंटाइल स्कोर में बदलते हैं, आज बाद में jeemain.nta.nic.in पर आने की उम्मीद है
JEE Mains Result 2026 Session 2 LIVE Updates: जेईई एडवांस्ड के लिए कितने कैंडिडेट शॉर्टलिस्ट?
JEE Mains 2026 सेशन 2 का रिजल्ट जारी होने के बाद कुल 2,50,182 छात्र JEE Advanced के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं।
JEE Mains Result 2026 Session 2 LIVE Updates: डिजिलॉकर पर से भी डाउनलोड कर सकते हैं स्कोरकार्ड
जेईई मेन 2026 सेशन 2 का रिजल्ट जारी हो गया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के अलावा DigiLocker पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को DigiLocker का इस्तेमाल करना होगा या फिर वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाना होगा।
JEE Mains Result 2026 Session 2 (Out) LIVE Updates: दक्षिण भारत के राज्यों से सबसे अधिक टॉपर्स
जेईई मेन 2026 सेशन 2 की टॉपर्स सूची में दक्षिण के राज्यों के छात्रों की संख्या ज्यादा रही है। 100 स्कोर हासिल करने वालों में कोई महिला कैंडिडेट नहीं है।
JEE Mains Result 2026 Session 2 (Out) LIVE Updates: परफेक्ट स्कोर करने वाले 24 कैंडिडेट जनरल कैटेगिरी के
जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा परिणाम में परफेक्ट स्कोर पाने वालों में 24 जनरल कैटेगरी से हैं। एक कैंडिडेट जनरल ईडब्ल्यूएस और एक कैंडिडेट ओबीसी NCL से है।
JEE Mains Result 2026 Session 2 (Out) LIVE Updates: राजस्थान के 4 कैंडिडेट्स ने किया टॉप स्कोर
जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा परिणाम में राजस्थान से 4 कैंडिडेट्स ने 100 पर्सेंटाइल का स्कोर किया है। वहीं दिल्ली से 3, महाराष्ट्र और हरियाणा से 2-2 कैंडिडेट्स को टॉप स्कोर मिला है। तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, चंडीगढ़ और ओडिशा से 1-1 कैंडिडेट को टॉप स्कोर मिला है।
JEE Mains Result 2026 Session 2 (Out) LIVE Updates: 26 उम्मीदवारों ने किया 100 पर्सेंटाइल स्कोर
इस साल, JEE Mains 2026 सेशन 2 की परीक्षा में इस साल कुल 26 कैंडिडेट्स ने 100 परसेंटाइल स्कोर किया है।
JEE Mains Result 2026 Session 2 (Out) LIVE Updates: क्वालिफाइंग कट-ऑफ
एनटीए ने जेईई मेन 2026 सेशन परीक्षा परिणाम के साथ-साथ क्वालिफाइंग कट-ऑफ भी जारी कर दी है।
UR – 93.4123549
Gen-EWS – 82.4164528
OBC-NCL – 80.9232583
SC – 63.9172792
ST – 52.0174712
JEE Mains Result 2026 Session 2 (Out) LIVE Updates: कहां और कैसे चेक करें जेईई मेन 2026 सेशन 2 का रिजल्ट
कैंडिडेट सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन के अंदर एक्टिव JEE Main Session 2 Result लिंक पर क्लिक करें।
जो लॉगिन पेज दिखेगा, उस पर अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि (DOB) या पासवर्ड डालें।
अपनी स्क्रीन पर दिख रहा सिक्योरिटी पिन या कैप्चा कोड डालें।
अपना JEE Mains 2026 Result देखने के लिए ‘Submit’ पर टैप करें।
आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
अपनी JEE Mains Result 2026 PDF फाइल डाउनलोड करने के लिए ‘download icon’ पर टैप करें।
JEE Mains Result 2026 Session 2 (Out) LIVE Updates: टॉपर्स में लड़कियों ने भी लहराया परचम
जेईई मेन 2026 सेशन 2 का परिणाम सोमवार (20 अप्रैल) को जारी कर दिया गया। इस रिजल्ट में लड़कियों ने भी अपना परचम लहराया है। तेलंगाना की रहने वाली मल्लावरपू आसना ने 99.9982287 स्कोर के साथ फीमेल टॉपर में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर हरियाणा की आशी ग्रेवाल हैं, जिन्होंने 99.9969766 का शानदार स्कोर खड़ा किया।
राजस्थान की दो होनहार लड़कियों, सौम्या गुप्ता (99.9965185) और आरोही देशपांडे (99.9965137) ने भी टॉपर्स लिस्ट में अपनी जगह पक्की की है, जबकि दिल्ली (NCT) की देवण्या राणा 99.9962208 परसेंटाइल के साथ पांचवें पायदान पर रहीं हैं।
JEE Mains Session 2 Result (Out): जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट जारी, चंडीगढ़ के आरुष सिंघल को प्रथम स्थान; यहां देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट
JEE Mains Result 2026 Session 2 LIVE Updates: चंडीगढ़ के आरुष सिंघल ने किया टॉप
जेईई मेन 2026 सेशन 2 का रिजल्ट जारी हो चुका है। चंडीगढ़ के आरूष सिंघल (100 पर्सेंटाइल स्कोर) ने ऑल इंडिया रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है।
JEE Mains Result 2026 Session 2 LIVE Updates: शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट जाएंगे काउंसलिंग राउंड में
जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसमें शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट को NITs, IIITs और दूसरे सेंट्रल फंडेड इंस्टिट्यूट में एडमिशन के लिए JoSAA काउंसलिंग में हिस्सा लेना होगा। JEE एडवांस्ड कटऑफ क्लियर करने वाले IIT एडमिशन के लिए जाएंगे।
जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट जारी होने के साथ ही कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में 11.23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे।
जेईई मेन 2026 सेशन 2 का रिजल्ट जारी हो गया है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के अलावा DigiLocker पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को DigiLocker का इस्तेमाल करना होगा या फिर वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाना होगा।
JEE Mains Result 2026 Session 2 (Declared) LIVE: जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी कि NTA ने JEE Mains 2026 सेशन 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने इस एग्जाम को दिया था वह आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Mains Result 2026 Session 2 LIVE Updates: जेईई मेन फाइनल आंसर की में कोई बदलाव नहीं
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने JEE (अप्रैल) 2026 की फाइनल आंसर की में कोई बदलाव नहीं किया है। एनटीए ने आंसर की पर उठाए सवालों के आधार पर रिव्यू किया है जिसके बाद एक्सपर्ट का रिव्यू किया गया। उस रिव्यू के आधार पर फाइनल आंसर की में कोई बदलाव नहीं है।
jee mains result 2026 session 2 LIVE Updates: सेशन 1 और सेशन 2 की परीक्षा से जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी
जनवरी 2026 में आयोजित हुई JEE Main 2026 सेशन 1 की परीक्षा 326 शहरों के 658 सेंटर्स पर हुई थी, जिसमें 15 इंटरनेशनल सेंटर भी शामिल हैं। इस परीक्षा में 13.04 लाख से अधिक कैंडिडेट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।
वहीं JEE Main 2026 सेशन 2 की परीक्षा देशभर के 304 शहरों में लगभग 566 सेंटर्स और 14 इंटरनेशनल सेंटर्स पर आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में करीब 11.23 लाख कैंडिडेट शामिल हुए थे। इसी एग्जाम का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। इसकी फाइनल आंसर की आज जारी होगी।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: सेशन 1 का रिजल्ट कब आया
JEE Main 2026 Session 1 का रिजल्ट 16 फरवरी को जारी हुआ था। परीक्षा 21 से 29 जनवरी के बीच आयोजित हुई थी।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: मणिपुर में कैसे हुई परीक्षा
मणिपुर में भी कठिन परिस्थितियों के बावजूद JEE Main परीक्षा सुचारू रूप से आयोजित की गई। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से परीक्षा प्रक्रिया पूरी की गई।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: रियाद में बाधित हुई परीक्षा
रियाद में 5 अप्रैल को बिजली बाधित होने के कारण परीक्षा नहीं हो सकी थी। बाद में इसे 6 और 8 अप्रैल को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: कहां की गई परीक्षा री-शेड्यूल
पश्चिम एशिया में कुछ व्यवधानों के कारण NTA ने परीक्षा केंद्रों को शिफ्ट किया और परीक्षा री-शेड्यूल की। इससे प्रभावित छात्रों को राहत मिली और परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: कितना रहा आधार ऑथेंटिकेशन
JEE Main 2026 परीक्षा के दौरान आधार ऑथेंटिकेशन लगभग 97% रहा। यह परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: पेपर 2 में शामिल हुए इतने छात्र
पेपर 2 (B.Arch/B.Planning) के लिए कुल 54,953 भारतीय और 270 विदेशी छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इस परीक्षा में लगभग 73% उपस्थिति रही।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: कितने छात्रों ने दिया पेपर 1
JEE Main 2026 में पेपर 1 के लिए करीब 11.06 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें विदेशों से भी हजारों उम्मीदवार शामिल थे। परीक्षा में लगभग 93% उपस्थिति दर्ज की गई।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: प्रोविज़नल आंसर-की कब जारी की गई थी?
जेईई मेन सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर-की 11 अप्रैल, 2026 को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को इसके खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए 13 अप्रैल तक का समय दिया गया था।
JEE Main 2026 Session 2 Result Live Updates: कब जारी हुई प्रोविजनल आंसर-की
NTA ने 11 अप्रैल 2026 को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। इसके बाद छात्रों को आपत्ति दर्ज करने का मौका दिया गया था। प्रत्येक प्रश्न के लिए ₹200 शुल्क तय किया गया था।
