उत्तर प्रदेश में डिप्लोमा और पॉलिटेक्निक प्रोग्राम के एंट्रेंस एग्जाम जीकप 2026 के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। पहले 15 मई से लेकर 22 मई के बीच होने वाली यह परीक्षा अब 2 जून 2026 से शुरू होंगी। इस परीक्षा में जो कैंडिडेट शामिल होने वाले हैं उन्हें इस वक्त एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार है। एडमिट कार्ड 25 मई को जारी किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर पॉलिटेक्निक (UPJEE पॉलिटेक्निक) प्रवेश पत्र ऑफिशियल वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी किया जाएगा।
कैंडिडेट्स के अनुरोध पर हुआ बदलाव
बता दें कि जीकप 2026 के शेड्यूल में बदलाव का फैसला काउंसिल की ओर से कैंडिडेट्स की रिक्वेस्ट के बाद लिया गया है। पहले, एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की डेडलाइन 30 अप्रैल तक थी, लेकिन बाद में काउंसिल ने तारीख 10 मई तक बढ़ा दी थी। फीस पेमेंट की आखिरी तारीख 12 मई थी। उम्मीदवारों के अनुरोध पर ही परीक्षा की तारीख भी बदल दी गई है।
सीबीएसई बोर्ड ने 9वीं से ही तीन लैंग्वेंज पढ़ना किया अनिवार्य; जारी हुई अधिसूचना
JEECUP का एग्जाम पैटर्न
JEEECUP एग्जाम में 100 मल्टिपल-चॉइस प्रश्न (MCQ) होते हैं। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के सवाल होते हैं। गलत जवाबों के लिए नेगेटिव मार्किंग है। हर सही जवाब के लिए 4+ अंक मिलेंगे, जबकि गलत जवाबों के लिए एक नंबर काटा जाएगा। जो सवाल बिना हल किए रह जाएंगे, उनके लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स को अपना एडमिट कार्ड, सरकारी ID, एक फोटो और एक पेन (रफ वर्क के लिए) एग्जाम सेंटर पर अपने साथ ले जाना चाहिए।
एग्जाम के बाद आगे की प्रक्रिया
JEECUP एग्जाम का रिजल्ट आने के बाद पास होने वाले कैंडिडेट्स को काउंसलिंग प्रक्रिया का हिस्सा बनना होगा। इसके लिए कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा, जिसके बाद सीट अलॉटमेंट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होने के बाद स्टूडेंट्स को सीट अलॉटमेंट कन्फर्मेशन के लिए फीस देनी होगी। इसका प्रोसेस आमतौर पर जून या जुलाई में होता है जब सभी बोर्ड एग्जाम रिजल्ट के नतीजे भी आ जाते हैं।
