JEE Main सेशन 1 परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यह रिजल्ट जारी होगा। 21 जनवरी 2026 से लेकर 29 जनवरी 2026 के बीच आयोजित इस परीक्षा में जो भी कैंडिडेट उपस्थित हुए थे वह रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in या ntaresults.nic.in से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट 12 फरवरी तक जारी किए जाने की पूरी संभावना है।
रिजल्ट के टॉप कॉलेजों में मिलेगा एडमिशन
इंजीनियरिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे लाखों युवाओं के लिए जेईई मेन केवल एक परीक्षा नहीं, बल्कि देश के टॉप संस्थानों (एनआईटी, ट्रिपल आईटी और GFTIs) में एडमिशन का सुनहरा रास्ता है। इस परीक्षा परिणाम में अच्छे मार्क्स लेने वाले कैंडिडेट देश के टॉप सरकारी कॉलेजों में एडमिशन पा सकते हैं। वहीं रिजल्ट से असंतुष्ट कैंडिडेट सेशन 2 परीक्षा दे सकते हैं।
इग्नू में MBA कोर्स के लिए एडमिशन प्रोसेस शुरू, जानें योग्यता और आवेदन करने का तरीका
स्कोरकार्ड में मिलेगी यह जानकारी
JEE Main 2026 के रिजल्ट में एनटीए की ओर से स्कोरकार्ड जारी किया जाएगा। स्कोरकार्ड में पर्सेंटाइल स्कोर, ऑल इंडिया रैंक (AIR), कैटेगरी-वाइज रैंक और सब्जेक्ट-लेवल परफॉर्मेंस का इंडिकेशन होता है। एग्जाम कई शिफ्ट में होता है, हर शिफ्ट में डिफिकल्टी के अलग-अलग लेवल होते हैं। इस प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए, NTA एक नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस करता है।
रिजल्ट जारी होने के बाद कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड?
जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करना है।
वेबसाइट के होम पेज पर जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
अब आपको मांगी गई डिटेल दर्ज करनी होगी।
अब रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा।
इस स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें और भविष्य के संदर्भ को ध्यान में रखते हुए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
