नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जेईई मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट 16 फरवरी 2026 को जारी करेगी। 21-29 जनवरी 2026 के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा में जो कैंडिडेट उपस्थित हुए थे वह रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि पहले रिजल्ट 12 फरवरी को आने की उम्मीद थी, लेकिन इसमें देरी हुई और अब यह रिजल्ट 16 फरवरी 2026 को जारी कर दिया जाएगा।
जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट आने के बाद कैंडिडेट्स को अपनी परफॉर्मेंस को एनालाइज करना होगा। उसके आधार पर कैंडिडेट्स ये तरीके अपना सकते हैं:-
अगर आपने JEE रिजल्ट सेशन 1 में अच्छा स्कोर नहीं किया है, तो JEE Main सेशन 2 के लिए अप्लाई करें।
अगर आपका JEE Main सेशन 1 का स्कोर 95 परसेंटाइल से कहीं ज्यादा है तो आप JEE एडवांस्ड के लिए JEE मेन्स कटऑफ जरूर पास कर सकते हैं। आप एडवांस्ड एग्जाम की तैयारी शुरू कर सकते हैं।
बाकी सभी कैंडिडेट्स जो 99.99 परसेंटाइल और उससे ज्यादा स्कोर करते हैं, वे या तो IIT एडमिशन के लिए JEE एडवांस्ड की तैयारी कर सकते हैं या JEE मेन्स स्कोर के आधार पर NIT/IIIT/GFTI एडमिशन के लिए स्ट्रेटेजी बना सकते हैं।
जो कैंडिडेट्स 2 से 9 अप्रैल के बीच होने वाले JEE मेन्स के दूसरे अटेम्प्ट एग्जाम में शामिल होना चाहते हैं, वे jeemain.nta.nic.in पर रजिस्टर कर सकते हैं। सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 25 फरवरी तक खुली है।
जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट के बाद आगे की प्रक्रिया
जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद जो कैंडिडेट सेशन 2 की परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे उन्हें 25 मार्च तक खुली रजिस्ट्रेशन विंडो के तहत अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल तक आयोजित होगी। सेशन 2 की परीक्षा के बाद फाइनल रैंक जारी की जाएगी। उसके बाद JoSAA काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, मॉक अलॉटमेंट और सीट एक्सेप्टेंस राउंड होंगे। पूरा एडमिशन प्रोसेस आमतौर पर कई हफ्तों तक चलेगा।
जेईई मेन सेशन 1 की संभावित पर्सेंटाइल
एक्सपर्ट की मानें तो इस बार JEE Main का प्रश्नपत्र मीडियम स्तर का रहा था। अनुमान है कि सामान्य वर्ग के लिए JEE Advanced में बैठने की पात्रता कटऑफ लगभग 91 से 93 परसेंटाइल के बीच हो सकती है। हालांकि, वास्तविक और अंतिम कटऑफ की घोषणा दूसरे सत्र के परिणाम जारी होने के बाद ही की जाएगी।
