JEE Main 2026 Result Session 1: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2026 के नतीजे घोषित करने वाली है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in या ntaresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे।
प्रारंभिक शेड्यूल के मुताबिक, JEE Main 2026 सेशन 1 का रिजल्ट 12 फरवरी तक जारी किया जा सकता है, जबकि सेशन 2 के नतीजे 20 अप्रैल 2026 के आसपास आने की संभावना है। हालांकि, रिजल्ट की अंतिम तारीख की पुष्टि NTA द्वारा आधिकारिक नोटिस के माध्यम से ही की जाएगी।
JEE Main 2026 स्कोरकार्ड में क्या-क्या होगा?
NTA द्वारा जारी किए जाने वाले JEE Main 2026 स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों को निम्न जानकारियां मिलेंगी:
NTA पर्सेंटाइल स्कोर
ऑल इंडिया रैंक (AIR)
कैटेगरी वाइज रैंक
फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स का अलग-अलग पर्सेंटाइल स्कोर
नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया क्यों अपनाई जाती है?
JEE Main परीक्षा कई शिफ्ट्स और सेशंस में आयोजित की जाती है, जहां हर शिफ्ट की कठिनाई का स्तर अलग हो सकता है। ऐसे में NTA नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस अपनाता है।
इस प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार का पर्सेंटाइल उसी सेशन के अन्य अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के आधार पर तय किया जाता है, जिससे सभी छात्रों को समान और निष्पक्ष मूल्यांकन मिल सके।
रैंक किस आधार पर तय होती है?
यह ध्यान रखना जरूरी है कि JEE Main की मेरिट लिस्ट और रैंक कच्चे अंकों (Raw Marks) के आधार पर नहीं, बल्कि पर्सेंटाइल स्कोर के आधार पर तैयार की जाती है। इसी रैंक के आधार पर आगे काउंसलिंग और कॉलेज में दाखिला मिलता है।
JEE Main 2026 रिजल्ट ऐसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो कर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in या ntaresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. “JEE Main 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 4. CAPTCHA भरकर Submit करें।
स्टेप 5. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 6. स्कोरकार्ड की PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
JEE Main Result 2026 LIVE Updates: जेईई मेन में कितने प्रयास मिलते हैं?
उम्मीदवार JEE Main परीक्षा तीन साल तक दे सकता है और हर साल दो सेशन होते हैं।
JEE Main Result 2026 LIVE Updates: जेईई मेन 2025 की कटऑफ
पिछले साल जनरल कैटेगरी के लिए कटऑफ लगभग 90 पर्सेंटाइल रही थी, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए यह कम थी।
JEE Main Result 2026 LIVE Updates: पिछले साल JEE Main रिजल्ट का ट्रेंड
JEE Main 2025 में लगभग 14 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। कटऑफ और टॉप स्कोरर्स का पर्सेंटाइल 99 से ऊपर रहा।
JEE Main Result 2026 LIVE Updates: NIT और IIIT में एडमिशन कैसे मिलेगा?
NIT, IIIT और GFTI कॉलेजों में एडमिशन JEE Main रैंक के आधार पर JoSAA काउंसलिंग के जरिए होता है।
JEE Main Result 2026 LIVE Updates: JoSAA काउंसलिंग क्या है?
JoSAA काउंसलिंग के जरिए IIT, NIT, IIIT और GFTI संस्थानों में एडमिशन मिलता है। इसमें JEE Main और Advanced दोनों के स्कोर का उपयोग होता है।
JEE Main Result 2026 LIVE Updates: जेईई एडवांस के लिए कौन योग्य?
JEE Main में टॉप 2.5 लाख रैंक हासिल करने वाले उम्मीदवार JEE Advanced के लिए पात्र माने जाते हैं।
JEE Main Result 2026 LIVE Updates: जेईई मेन 2026 के बाद आगे की प्रक्रिया
JEE Main रिजल्ट के बाद योग्य उम्मीदवार JEE Advanced 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो IIT में एडमिशन का रास्ता खोलता है।
JEE Main Result 2026 LIVE Updates: रिजल्ट के बाद क्या करें?
जेईई मेन 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रखना चाहिए। आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में इसकी जरूरत होगी।
JEE Main Result 2026 LIVE Updates: जेईई मेन 2026 रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और CAPTCHA भरकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड PDF फॉर्मेट में उपलब्ध होगा।
JEE Main Result 2026 LIVE Updates: जेईई मेन पेपर 2 के टाई-ब्रेकिंग नियम
B.Arch और B.Planning पेपर में टाई होने की स्थिति में नेगेटिव रिस्पॉन्स की संख्या और जरूरत पड़ने पर उम्र को आधार बनाया जाता है।
JEE Main Result 2026 LIVE Updates: टाई होने पर क्या होगा?
अगर दो उम्मीदवारों का पर्सेंटाइल समान होता है, तो टाई-ब्रेकिंग नियम लागू किए जाते हैं। Paper 1 में पहले Mathematics, फिर Physics और फिर Chemistry के स्कोर देखे जाते हैं।
JEE Main Result 2026 LIVE Updates: जेईई मेन 2026 रैंक कैसे तय होती है?
JEE Main की मेरिट लिस्ट और रैंक कच्चे अंकों पर नहीं बल्कि NTA पर्सेंटाइल स्कोर के आधार पर तैयार की जाती है। सबसे ज्यादा पर्सेंटाइल पाने वाले उम्मीदवार को टॉप रैंक मिलती है।
JEE Main Result 2026 LIVE Updates: नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया क्यों जरूरी?
JEE Main कई शिफ्ट में होता है और हर शिफ्ट का पेपर अलग कठिनाई स्तर का होता है, इसलिए NTA नॉर्मलाइजेशन लागू करता है ताकि सभी उम्मीदवारों को बराबरी का अवसर मिले।
JEE Main Result 2026 LIVE Updates: पर्सेंटाइल स्कोर क्या होता है?
JEE Main में पर्सेंटाइल स्कोर उम्मीदवार के प्रदर्शन की तुलना उसी सेशन के अन्य छात्रों से करता है। यह कच्चे अंकों से अलग होता है और नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया के जरिए तय किया जाता है।
JEE Main Result 2026 LIVE Updates: जेईई मेन स्कोरकार्ड में क्या जानकारी होगी?
JEE Main 2026 के स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, एप्लिकेशन नंबर, विषयवार पर्सेंटाइल (Physics, Chemistry, Mathematics), कुल पर्सेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक (AIR) और कैटेगरी रैंक शामिल होगी।
JEE Main Result 2026 LIVE Updates: जेईई मेन रिजल्ट इस तारीख को होगा जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट 12 फरवरी तक जारी कर दिया जाएगा। ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है कि जेईई मेन परिणाम का रिजल्ट 12 फरवरी को आधी रात तक जारी कर दिया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in पर अपना परिणाम चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main Result 2026 LIVE Updates: जेईई मेन फाइनल आंसर की डाउनलोड कैसे करें?
कैंडिडेट सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर JEE Main सेशन 1 फाइनल आंसर की PDF का लिंक देख सकते हैं।
लिंक पर क्लिक करें, और फाइनल की का PDF स्क्रीन पर दिखाई देगा।
फाइनल की डाउनलोड करें और स्कोर कैलकुलेट करने के लिए रिस्पॉन्स शीट में जवाबों को क्रॉस-चेक करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
JEE Main Final Answer Key And Result Live Updates: जेईई मेन फाइनल आंसर की कब होगी जारी?
जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा का परिणाम 12 फरवरी को जारी होना है, लेकिन उससे पहले एनटीए फाइनल आंसर की जारी करेगा। फाइनल आंसर की 9-10 सितंबर को आउट होने की संभावना है।
JEE Main Result 2026 LIVE Updates: जेईई मेन स्कोरकार्ड में क्या जानकारी होगी?
JEE Main 2026 के स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, एप्लिकेशन नंबर, विषयवार पर्सेंटाइल (Physics, Chemistry, Mathematics), कुल पर्सेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक (AIR) और कैटेगरी रैंक शामिल होगी।
JEE Main Result 2026 LIVE Updates: जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट कब आएगा?
JEE Main 2026 के Session 2 की परीक्षा अप्रैल में आयोजित की जाएगी। इसके नतीजे 20 अप्रैल 2026 तक जारी होने की उम्मीद है। दोनों सेशनों में से उम्मीदवार का बेस्ट पर्सेंटाइल स्कोर फाइनल रैंक के लिए माना जाएगा।
JEE Main Result 2026 LIVE Updates: जेईई मेन रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट
उम्मीदवार jeemain.nta.ac.in और ntaresults.nic.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद रैंक, पर्सेंटाइल और स्कोरकार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।
JEE Main Result 2026 LIVE Updates: जेईई मेन्स रिजल्ट 2026 को लेकर आया बड़ा अपडेट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही JEE Main 2026 के नतीजे जारी करने वाली है, जिसका इंतजार लाखों उम्मीदवार बेसब्री से कर रहे हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेशन 1 का रिजल्ट अब किसी भी समय जारी हो सकता है।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: अफवाहों से बचें उम्मीदवार
उम्मीदवारों को सलाह है कि किसी भी अफवाह से बचें और लेटेस्ट व पुख्ता जानकारी के लिए केवल NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: JoSAA काउंसलिंग के लिए जेईई मेन स्कोरकार्ड
JEE Main 2026 का स्कोर आगे चलकर JoSAA काउंसलिंग और देश के प्रमुख इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन का आधार बनेगा।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
जेईई मेन 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे स्कोरकार्ड की PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रखें और काउंसलिंग के लिए 2–3 प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: रिजल्ट के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल
JEE Main 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और CAPTCHA की जरूरत होगी।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: पर्सेंटाइल स्कोर समान होने पर क्या होगा ?
अगर दो उम्मीदवारों का पर्सेंटाइल स्कोर समान होता है, तो टाई-ब्रेकिंग नियम लागू किए जाते हैं।
Paper 1 (B.E./B.Tech) में पहले Mathematics, फिर Physics और अंत में Chemistry के स्कोर को प्राथमिकता दी जाती है।
Paper 2 (B.Arch / B.Planning) में टाई होने की स्थिति में नेगेटिव रिस्पॉन्स और जरूरत पड़ने पर उम्र (Age) को भी आधार बनाया जा सकता है।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: Physics, Chemistry और Mathematics का अलग-अलग पर्सेंटाइल
NTA हर उम्मीदवार के लिए Physics, Chemistry और Mathematics का अलग-अलग पर्सेंटाइल जारी करता है, साथ ही कुल पर्सेंटाइल स्कोर भी दिया जाता है।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: मेरिट लिस्ट और रैंक कैसे बनती है ?
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि मेरिट लिस्ट और रैंक कच्चे अंकों पर नहीं बल्कि पर्सेंटाइल स्कोर के आधार पर तैयार की जाती है।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: कितने शिप्ट में आयोजित होती है जेईई मेन परीक्षा
जेईई मेन परीक्षा कई शिफ्ट और सेशनों में आयोजित की जाती है। अलग-अलग शिफ्ट में पेपर का कठिनाई स्तर अलग हो सकता है, इसलिए NTA नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाता है ताकि सभी उम्मीदवारों को बराबरी का अवसर मिल सके।
