जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा का परिणाम 16 फरवरी को घोषित किया जाएगा। एनटीए की ओर से पहले फाइनल आंसर की जारी होगी और फिर उसके बाद रिजल्ट घोषित होगा। देश के टॉप आईआईटी संस्थानों में एडमिशन लेने के लिए जेईई का स्कोर काफी मायने रखता है, लेकिन यह भी जरूरी नहीं है कि आपको बिना जेईई स्कोर के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IITs) में एडमिशन ही ना मिले। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कुछ कोर्सेस के बारे में बता रहे हैं जिनमें एडमिशन लेने के लिए जेईई स्कोर की जरूरत नहीं होती।

इन कोर्सेस में नहीं होती जेईई स्कोर की जरूरत

अधिकतर IITs में यूजी प्रोग्राम में एडमिशन के लिए जेईई स्कोर की जरूरत होती है, लेकिन यह संस्थान कई पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टोरल कोर्स भी ऑफर करते हैं जिनके लिए JEE स्कोर की जरूरत होती है। आईआईटी संस्थान स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री में काम करने के लिए डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लेकर मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, वर्चुअल और ऑगमेंटेड रियलिटी तथा यूएक्स रणनीति जैसे जरूरी स्किल के बारे में बताते हैं। इन्हीं संस्थानों में कुछ कई कोर्स ऐसे होते हैं जिसके लिए आपको जेईई एग्जाम देने की जरूरत नहीं होती। यहां हम आपको ऐसे कोर्सेस के बारे में बता रहे हैं।

JEE Main 2026 session 1 Result: Live Updates

इंजीनियरिंग मैथमेटिक्स

यह कोर्स IIT खड़गपुर में एक सेल्फ-पेस्ड कोर्स है जिसे प्रोफेसर जितेंद्र कुमार पढ़ाते हैं। यह कोर्स अंडरग्रेजुएट साइंस और इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स के लिए जरूरी बेसिक मैथमेटिकल कॉन्सेप्ट्स इंट्रोड्यूस करता है। इसमें डिफरेंशियल और इंटीग्रल कैलकुलस, लीनियर अलजेब्रा, और डिफरेंशियल इक्वेशन टॉपिक शामिल हैं। टॉपिक्स में मीन वैल्यू थ्योरम, टेलर एक्सपेंशन, मल्टीपल इंटीग्रल, वेक्टर स्पेस, आइजेनवैल्यू, और भी बहुत कुछ शामिल हैं। इस कोर्स के बारे में और अधिक जानकारी पाने के लिए इस लिंक पर विजिट करें- onlinecourses.swayam2.ac.in/aic22_ts31/preview

जेनेटिक इंजीनियरिंग और एप्लीकेशन

आईआईटी गुवाहाटी में मिलने वाले इस कोर्स को डॉ. उत्पल बोरा पढ़ाते हैं। यह एनपीटीईएल कोर्स कोशिकाओं के अंदर जीन की भूमिका, आनुवंशिक कोड और जीन अभिव्यक्ति को नियंत्रित करने वाले तत्वों के बारे में जानकारी देता है। यह कोर्स जेनेटिक इंजीनियरिंग में उपयोग होने वाली आणविक जीव विज्ञान की तकनीकों को भी समझाता है। जैसे क्लोनिंग, रिकॉम्बिनेंट डीएनए तकनीक और जीन थेरेपी। इस कोर्स के बारे में और अधिक जानने के लिए इस लिंक पर विजिट करें- nptel.ac.in/courses/102103013

थर्मोडायनामिक्स

IIT मद्रास का NPTEL कोर्स जिसे प्रोफेसर जीके सुरेश कुमार पढ़ाते हैं। यह कोर्स बायोटेक्नोलॉजी और उससे जुड़े फ़ील्ड के स्टूडेंट्स के लिए क्लासिकल थर्मोडायनामिक्स का बेस देता है। इसमें थर्मोडायनामिक्स के नियम, एनर्जी ट्रांसफॉर्मेशन, एन्ट्रॉपी और सिस्टम की थर्मोडायनामिक प्रॉपर्टीज जैसे मुख्य सिद्धांत शामिल हैं। यह कोर्स अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन किया गया है। कोर्स के बारे में और अधिक जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक कीजिए- nptel.ac.in/courses/102106026

Python 3.4.3:

IIT बॉम्बे में मिलने वाले इस कोर्स को कंप्यूटर साइंस और IT में हाई स्कूल, अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट स्टूडेंट्स के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें Python की बेसिक बातें, कंट्रोल स्ट्रक्चर, फ़ंक्शन, स्ट्रिंग, लिस्ट, डिक्शनरी, फाइल हैंडलिंग और ऑब्जेक्ट-ओरिएंटेड प्रोग्रामिंग को कवर करने वाले 24 ट्यूटोरियल शामिल हैं। यह कोर्स प्रैक्टिकल स्किल्स और प्रॉब्लम-सॉल्विंग पर जोर देता है। कोर्स के बारे में और अधिक जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें- onlinecourses.swayam2.ac.in/aic20_sp33/preview