NTA JEE Main Session 1 Result 2026 Date Time: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE मेन सेशन वन के रिजल्ट पोस्टपोन कर दिए हैं। पहले जेईई मेन 2026 रिजल्ट आज यानी 12 फरवरी को जारी होना था, जिसे आगे बढ़ाते हुए अब रिजल्ट जारी करने की तारीख 16 फरवरी, सोमवार तय की गई है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर पोस्ट किए गए नोटिस में JEE मेन 2026 के रिजल्ट पोस्टपोन करने का कारण नहीं बताया गया है। जो स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर रिजल्ट और फाइनल आंसर की देख सकेंगे। रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की और कट-ऑफ भी जारी की जा सकती है।
फाइनल आंसर की कब होगी जारी?
NTA आमतौर पर रिजल्ट से पहले या उसके साथ ही फाइनल आंसर की जारी करता है। 6 फरवरी को प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की विंडो बंद कर दी गई थी। अब उम्मीदवारों को फाइनल आंसर की और स्कोरकार्ड का इंतजार है।
JEE Main 2026 परीक्षा कब हुई थी?
JEE Main 2026 सेशन 1 की परीक्षा 21 जनवरी से 29 जनवरी के बीच कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित की गई थी।
सुबह की शिफ्ट: 9 बजे से 12 बजे तक
दोपहर की शिफ्ट: 3 बजे से 6 बजे तक
यह परीक्षा BE/BTech, BArch और BPlanning कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है।
स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?
JEE Main 2026 के स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण होंगे:
NTA पर्सेंटाइल स्कोर
ऑल इंडिया रैंक (AIR)
कैटेगरी वाइज रैंक
फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स का अलग-अलग पर्सेंटाइल
क्वालिफाइंग स्टेटस
नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस क्या है?
JEE Main परीक्षा कई शिफ्ट्स में होती है और हर शिफ्ट का कठिनाई स्तर अलग हो सकता है। इसी असमानता को संतुलित करने के लिए NTA नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया अपनाता है। इस प्रक्रिया में उम्मीदवार का पर्सेंटाइल स्कोर उसी शिफ्ट के अन्य छात्रों के प्रदर्शन के आधार पर तय किया जाता है, जिससे सभी अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर मिल सके।
रैंक कैसे तय होती है?
यह जानना जरूरी है कि JEE Main की रैंक Raw Marks के आधार पर नहीं, बल्कि Percentile Score के आधार पर तैयार की जाती है। इसी रैंक के आधार पर आगे JoSAA काउंसलिंग और विभिन्न इंजीनियरिंग संस्थानों में एडमिशन की प्रक्रिया होती है।
ऐसे डाउनलोड करें JEE Main 2026 रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in या ntaresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. “JEE Main 2026 Session 1 Result” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 4. CAPTCHA भरकर Submit बटन दबाएं।
स्टेप 5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
स्टेप 6. स्कोरकार्ड की PDF डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
सेशन 2 की परीक्षा कब?
NTA ने JEE Main 2026 सेशन 2 (अप्रैल सेशन) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सेशन 2 का रिजल्ट 20 अप्रैल 2026 के आसपास जारी हो सकता है। हालांकि, अंतिम तारीख की पुष्टि आधिकारिक नोटिस के जरिए ही होगी।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: भविष्य की तैयारी
जो उम्मीदवार जेईई मेन 2026 सेशन 1 स्कोर से संतुष्ट नहीं हैं, वे सेशन 2 में बेहतर प्रदर्शन की तैयारी कर सकते हैं।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: रिजल्ट सर्वर स्लो?
जेईई मेन 2026 रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है। ऐसे में धैर्य रखें और कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: JoSAA काउंसलिंग कब होगी
जेईई मेन 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: पर्सेंटाइल का मतलब
पर्सेंटाइल का अर्थ है कि आपने कितने प्रतिशत उम्मीदवारों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: दो सेशन का फायदा
उम्मीदवारों को दो सेशन में परीक्षा देने का मौका मिलता है। बेहतर स्कोर को फाइनल माना जाता है।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: कैटेगरी वाइज कट-ऑफ
सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए अलग-अलग कट-ऑफ निर्धारित की जाएगी।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: स्कोरकार्ड में गलती?
यदि स्कोरकार्ड में कोई त्रुटि दिखे तो तुरंत NTA हेल्पलाइन से संपर्क करें।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: लॉगिन डिटेल जरूरी
जेईई मेन 2026 रिजल्ट चेक करने के लिए एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि जरूरी होगी।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: रिजल्ट लिंक एक्टिव कब?
16 फरवरी, 2026 को जेईई मेन रिजल्ट जारी होने के कुछ देर बाद ही रिजल्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव हो जाएगा, जिसके बाद उम्मीदवार लॉगिन कर अपना स्कोर देख सकेंगे।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: जेईई मेन टॉपर्स लिस्ट
जेईई मेन 2026 रिजल्ट के साथ 100 पर्सेंटाइल स्कोर करने वाले टॉपर्स की सूची भी जारी की जा सकती है।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: BArch और BPlanning
Paper 2 के उम्मीदवारों का स्कोर BArch और BPlanning कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए मान्य होगा।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: बीई/बीटेक एडमिशन
JEE Main स्कोर का उपयोग BE/BTech कोर्स में प्रवेश के लिए किया जाएगा।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: कब और कहां जारी होगा जेईई मेन रिजल्ट 2026
एनटीए द्वारा जारी की गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, जेईई मेन 2026 रिजल्ट अब 16 फरवरी को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: आज नहीं आएगा जेईई मेन रिजल्ट ?
हां, एनटीए ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर पोस्ट किए गए नोटिस में JEE मेन 2026 घोषित किए जाने की नई तारीख जारी की है, मगर रिजल्ट में होने वाली देरी का कारण इस नोटिस में नहीं बताया गया है।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: जेईई मेन स्कोर की वैधता
JEE Main 2026 का स्कोर इसी शैक्षणिक सत्र के लिए मान्य रहेगा। एडमिशन प्रक्रिया JoSAA के माध्यम से पूरी होगी।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: रिजल्ट में देरी संभव?
हालांकि जेईई मेन 2026 रिजल्ट की 12 फरवरी संभावित तारीख है, लेकिन अंतिम पुष्टि NTA के आधिकारिक नोटिस से ही होगी।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: ऑल इंडिया रैंक की भूमिका
ऑल इंडिया रैंक (AIR) ही मुख्य आधार है, जिसके जरिए देशभर के NIT, IIIT और GFTI में दाखिला मिलता है।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: जेईई मेन क्वालीफाई करने वाले 2.5 लाख बच्चे देंगे जेईई एडवांस्ड
IITs में BTech, BArch और BPlanning कोर्स में एडमिशन के लिए JEE एडवांस्ड 2026 एंट्रेंस एग्जाम के लिए सिर्फ 2.5 लाख बच्चे ही एलिजबल होंगे जो JEE मेन क्वालीफाई कर पाएंगे।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: सुबह जारी होगी फाइनल आंसर की
जेईई मेन की फाइनल आंसर की 12 जनवरी 2026 को सुबह जारी की जाएगी। आंसर की जारी होने के बाद एनटीए रिजल्ट घोषित करेगा। रिजल्ट शाम के वक्त जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: 12 जनवरी को जारी होगा जेईई मेन रिजल्ट
जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे कैंडिडेट के लिए एक बड़ा अपडेट है। दरअसल, अभी तक संभावना यह थी कि रिजल्ट 11 फरवरी यानी आज जारी किया जाएगा, लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक, अब रिजल्ट की घोषणा 12 फरवरी 2026 को शाम के वक्त की जाएगी। वहीं फाइनल आंसर की सुबह जारी हो जाएगी।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: पिछले साल कितनी कैंडिडेट ने किया था रजिस्ट्रेशन?
साल 2025 में जेईई मेन सेशन 1 (B.E./B.Tech) की परीक्षा के लिए सभी कैटेगरी और जेंडर के कुल 13,11,544 कैंडिडेट ने रजिस्ट्रेशन किया था जिसमें से 4,43,622 महिलाएं थीं।
पिछले साल रजिस्ट्रेशन करने वाली महिला कैंडिडेट्स की श्रेणी वाइज संख्या
जनरल कैटेगरी से 1,67,790
EWS से 45,627
SC से 42,704
ST से 13,833
OBC से 1,73,668
इस बीच, 8,67,920 पुरुष कैंडिडेट ने रजिस्टर किया, जिनमें शामिल हैं
जनरल कैटेगरी से 3,21,419
EWS से 96,159
SC से 87,550
ST से 28,778
OBC से 3,34,014
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: विषयवार पर्सेंटाइल
स्कोरकार्ड में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स का अलग-अलग पर्सेंटाइल भी दिया जाएगा, जिससे उम्मीदवार अपनी विषयगत प्रदर्शन का आकलन कर सकेंगे।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: जेईई एडवांस के लिए योग्यता
केवल वे उम्मीदवार JEE Advanced के लिए पात्र होंगे, जो JEE Main 2026 की निर्धारित कट-ऑफ पर्सेंटाइल हासिल करेंगे।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
वेबसाइट पर जाकर “JEE Main 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें। एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर लॉगिन करें। स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: जेईई मेन 2026 सेशन 2 एग्जाम डेट
संभावना है कि JEE Main 2026 Session 2 की परीक्षा अप्रैल के पहले या दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी। रिजल्ट 20 अप्रैल के आसपास आ सकता है।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: सेशन 2 के लिए आवेदन शुरू
NTA ने JEE Main 2026 Session 2 (अप्रैल) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: कट-ऑफ कब आएगी?
JEE Main 2026 की कट-ऑफ रिजल्ट के साथ या बाद में जारी की जाएगी। यह कट-ऑफ कैटेगरी वाइज अलग-अलग होगी।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: रैंक कैसे बनेगी?
रैंक कच्चे अंकों (Raw Marks) के आधार पर नहीं, बल्कि पर्सेंटाइल स्कोर के आधार पर तैयार की जाती है। इसी रैंक के आधार पर JoSAA काउंसलिंग में सीट अलॉटमेंट होगा।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: नॉर्मलाइजेशन क्यों जरूरी?
परीक्षा कई शिफ्ट में होती है, जिनकी कठिनाई अलग हो सकती है। इसलिए NTA पर्सेंटाइल स्कोर के जरिए नॉर्मलाइजेशन करता है, ताकि सभी छात्रों को समान अवसर मिल सके।
JEE Main 2026 Result LIVE Updates: पासिंग क्राइटेरिया क्या है?
JEE Main में अलग से पास या फेल नहीं होता। उम्मीदवारों को NTA द्वारा निर्धारित कट-ऑफ पर्सेंटाइल प्राप्त करना जरूरी है। यही कट-ऑफ JEE Advanced के लिए क्वालिफाई करने का आधार बनता है।
