नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 4 फरवरी 2026 को जेईई मेन सेशन 1 आंसर-की 2026 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार जनवरी सत्र की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपनी प्रोविजनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन से डाउनलोड कर सकते हैं।

NTA द्वारा जारी की जाने वाली आंसर की प्रोविजनल होगी। यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वे 5 फरवरी 2026 तक निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आंसर की के साथ-साथ चैलेंज फैसिलिटी लिंक भी एक्टिव कर दिया जाएगा।

उम्मीदवारों को आंसर की डाउनलोड करने के लिए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। लॉगिन करने के बाद उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट में यह देख सकेंगे कि उन्होंने किस प्रश्न में कौन-सा विकल्प चुना था और सही उत्तर क्या है।

जेईई मेन आंसर-की 2026 सेशन 1 की मदद से अभ्यर्थी अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं और आगे की एडमिशन प्रक्रिया को लेकर तैयारी कर सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, आंसर की से स्कोर कैलकुलेट कर उम्मीदवार अपनी रैंक और कॉलेज प्रेडिक्शन का भी अंदाजा लगा सकते हैं।

जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 21 से 29 जनवरी 2026 के बीच किया गया था। आंसर की पर आई आपत्तियों की समीक्षा के बाद NTA फाइनल आंसर की जारी करेगा, जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

NTA की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2026 की घोषणा 12 फरवरी 2026 तक की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को उनकी ऑल इंडिया रैंक (AIR) मिलेगी, जिसके आधार पर NITs, IIITs और अन्य केंद्रीय संस्थानों में दाखिला होगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जेईई मेन आंसर-की 2026 से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर ही भरोसा करें और इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें।

Live Updates
18:32 (IST) 4 Feb 2026

JEE Main Answer Key 2026 LIVE Update: कैंडिडेट्स की आपत्ति अगर सही पाई जाती है तो क्या होगा?

ऑब्जेक्शन विंडो के दौरान कैंडिडेट जो आपत्ति दर्ज कराएंगे अगर वह सही पाई जाती है तो JEE Main 2026 जनवरी एग्जाम की आंसर की को रिवाइज किया जाएगा और सभी कैंडिडेट्स के रिस्पॉन्स में उसी हिसाब से अप्लाई किया जाएगा।

रिवाइज्ड फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा और फिर घोषित किया जाएगा। किसी भी कैंडिडेट को उसके चैलेंज के एक्सेप्ट/न-एक्सेप्ट होने के बारे में इन्फॉर्म नहीं किया जाएगा।

NTA ने कहा कि चैलेंज के सेटलमेंट के बाद एक्सपर्ट्स द्वारा फाइनल की गई की ही फाइनल होंगी।

17:04 (IST) 4 Feb 2026

JEE Main 2026 Answer Key LIVE Updates: आपत्ति दर्ज कराने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।

कैंडिडेट सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज को नीचे की तरफ स्क्रॉल करें और Candidate Activity सेक्शन में Answer Key Challenge for JEE(Main) – 2026 [Session-I] पर क्लिक करें।

अब जो विंडो ओपन होगी वहां पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉग इन करें।

अब आपको JEE (Main) – 2026 Session 1 (January 2026) के लिए प्रश्नों की सूची क्रमवार दिखाई देगी।

पेपर: Paper 1 (B.E./B.Tech)

कुल प्रश्न: 25+25 प्रश्न

विषय: Mathematics / Physics / Chemistry

प्रश्न के सामने दिए गए ‘Correct Option’ कॉलम में जो ID है, वही NTA द्वारा सही उत्तर माना गया है।

यदि आप उस उत्तर को चुनौती देना चाहते हैं, तो दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प पर Checkbox ✔️ लगाएं।

अपनी आपत्ति के समर्थन में दस्तावेज अपलोड करें। इसके लिए ‘Choose File and Upload’ पर क्लिक करें। सभी डॉक्युमेंट एक ही पीडीएफ फाइल में अपलोड करें।

चुने गए विकल्प के बाद ‘Save your claim’ पर क्लिक करें और अगली स्क्रीन पर जाएं।

अब आपको उन सभी Option IDs की सूची दिखेगी जिन्हें आपने चैलेंज किया है।

‘Save your claim and Pay Fee finally’ पर क्लिक करें।

हर प्रश्न पर ₹200/- (नॉन-रिफंडेबल) फीस देनी होगी।

भुगतान करने के बाद अपनी आपत्ति को सबमिट करें। आखिर में उस स्लिप का प्रिंट आउट रख लें।

16:28 (IST) 4 Feb 2026

JEE Main Answer Key 2026 LIVE Update: आपत्ति दर्ज कराने पर कितना लगेगा शुल्क?

जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा की आंसर की जारी होने के बाद एनटीए ने इसकी ऑब्जेक्शन विंडो भी ओपन कर दी है। 6 फरवरी 2026 तक कैंडिडेट प्रति ऑब्जेक्शन 200 रुपये फीस का भुगतान करके अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

तय समय के दौरान की चैलेंज लिंक के जरिए किए गए सिर्फ पेड चैलेंज पर ही विचार किया जाएगा। सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स सभी चैलेंज की जांच करेंगे और उसके आधार पर फाइनल आंसर की जारी होगी। फाइनल आंसर की के आधार पर परिणाम जारी होगा।

16:26 (IST) 4 Feb 2026

JEE Main Answer Key 2026 LIVE Update: जारी हो गई प्रोविजनल आंसर-की

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा की आंसर की आज 4 फरवरी, 2026 जारी कर दी है। इसे चेक और डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां दिया गया है।

15:21 (IST) 4 Feb 2026

JEE Main Answer Key 2026 LIVE Update: जेईई मेन सेशन 1 की मार्किंग स्कीम

जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा में बैठने वाले कैंडिडेट ध्यान रखें कि उन्हें इस परीक्षा के परिणाम में नेगेटिव मार्किंग का सामना करना पड़ेगा। मार्किंग स्कीम के तहत, सही जवाब पर 4 अंक मिलेंगे जबकि गलत जवाब पर 1 अंक काटा जाएगा। छोड़े गए प्रश्नों पर न कुछ मिलेगा और न कुछ काटा जाएगा।

14:28 (IST) 4 Feb 2026

JEE Main Answer Key 2026 LIVE Update: 12 फरवरी को जारी होगा रिजल्ट

जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा का परिणाम 12 फरवरी 2026 को घोषित किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 13 लाख 368 उम्मीदवारों ने पेपर 1 (B.E./B.Tech) में हिस्सा लिया। परीक्षा 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2026 को हुई थी।

14:23 (IST) 4 Feb 2026

JEE Main Answer Key 2026 LIVE Update: कैंडिडेट्स की आपत्ति अगर सही पाई जाती है तो क्या होगा?

ऑब्जेक्शन विंडो के दौरान कैंडिडेट जो आपत्ति दर्ज कराएंगे अगर वह सही पाई जाती है तो JEE Main 2026 जनवरी एग्जाम की आंसर की को रिवाइज किया जाएगा और सभी कैंडिडेट्स के रिस्पॉन्स में उसी हिसाब से अप्लाई किया जाएगा।

रिवाइज्ड फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा और फिर घोषित किया जाएगा। किसी भी कैंडिडेट को उसके चैलेंज के एक्सेप्ट/न-एक्सेप्ट होने के बारे में इन्फॉर्म नहीं किया जाएगा।

NTA ने कहा कि चैलेंज के सेटलमेंट के बाद एक्सपर्ट्स द्वारा फाइनल की गई की ही फाइनल होंगी।

14:19 (IST) 4 Feb 2026

JEE Main Answer Key 2026 LIVE Update: 6 फरवरी तक खुली रहेगी ऑब्जेक्शन विंडो

जेईई मेन की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। आंसर की के साथ-साथ एनटीए ने रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी है। इसी के साथ ऑब्जेक्शन विंडो ओपन हो गई है जो कि 6 फरवरी (शुक्रवार) रात 11.50 बजे तक खुली रहेगी।

14:02 (IST) 4 Feb 2026

JEE Main Answer Key 2026 LIVE Update: जारी हो गई प्रोविजनल आंसर-की

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज 4 फरवरी, 2026 को जेईई मेन आंसर-की सेशन 1 2026 को जारी कर दिया है, जिसे चेक और डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां दिया गया है।

13:56 (IST) 4 Feb 2026

JEE Main Answer Key 2026 LIVE Update: क्या आपत्ति दर्ज करने पर शुल्क लगेगा ?

JEE Main Answer Key Objection Window आज यानी 4 फरवरी से 5 फरवरी 2026 तक खुली रहेगी। प्रत्येक आपत्ति के लिए निर्धारित शुल्क देना होगा।

13:38 (IST) 4 Feb 2026

JEE Main Answer Key 2026 LIVE Update: कब तक दर्ज कर सकते हैं आंसर-की पर आपत्ति

NTA द्वारा जारी की जाने वाली आंसर की प्रोविजनल होगी, जिस पर उम्मीदवार 5 फरवरी 2026 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

13:16 (IST) 4 Feb 2026

JEE Main Answer Key 2026 LIVE Update: आंसर-की के लिए लॉगिन डिटेल्स

आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। बिना लॉगिन के आंसर की एक्सेस नहीं की जा सकेगी।

12:59 (IST) 4 Feb 2026

JEE Main Answer Key 2026 LIVE Update: आंसर-की के साथ मिलेगी रिस्पॉन्स शीट

JEE Main Answer Key 2026 के साथ-साथ रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र भी उम्मीदवारों के लॉगिन पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

12:42 (IST) 4 Feb 2026

JEE Main Answer Key 2026 LIVE Update: कहां जारी होगी जेईई मेन आंसर-की 2026

जेईई मेन आंसर-की 2026 आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी की जाएगी, जिसका डायरेक्ट लिंक और प्रोसेस यहां दी जाएगी।

12:28 (IST) 4 Feb 2026

JEE Main Answer Key 2026 LIVE Update: कब आएगी जेईई मेन आंसर-की 2026

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज, 4 फरवरी 2026 को JEE Main Session 1 की प्रोविजनल आंसर की जारी करने जा रही है, जिसे चेक और डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां दिया जाएगा।