नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE- MAIN 2026 Session 2) पेपर 1 (बीई- बीटेक) का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख व उसे डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन सेशन 2 के परीक्षा परिणाम में चंडीगढ़ के आरुष सिंघल ने ऑल इंडिया रैंकिंग में प्रथम स्थान हासिल किया है। आरुष सिंघल ने 100 पर्सेंटाइल का स्कोर किया है। कुल 26 कैंडिडेट्स को 100 परसेंटाइल मिला है। पहले सेशन में 12 और दूसरे सेशन में 14 कैंडिडेट टॉप स्कोरर रहे हैं।

जेईई मेन 2026 सेशन 2 रिजल्ट: टॉपर्स लिस्ट

उम्मीदवार का नामराज्य
आरुष सिंघलचंडीगढ़
जोनाला रोशन मणिदीप रेड्डीआंध्र प्रदेश
श्रेयस मिश्रादिल्ली (NCT)
मंथा शिवा कामेशतेलंगाना
सिद्धार्थ श्रीकांत अथालेमहाराष्ट्र
नरेंद्रबाबू गारी महितआंध्र प्रदेश
थुंगा दुर्गा सुप्रभाथआंध्र प्रदेश
अर्णव गांधीहरियाणा
शुभम कुमारबिहार
आदित्य गुप्तादिल्ली (NCT)
थमिना गिरीशतमिलनाडु
कबीर छिल्लरराजस्थान
चिरंजीब करराजस्थान
भावेश पात्राओडिशा
अनय जैनहरियाणा
अथर्व पंजाबीदिल्ली (NCT)
अर्णव गौतमराजस्थान
दोनाला भवितेश रेड्डीतेलंगाना
पसला मोहितआंध्र प्रदेश
माधव विराड़ियामहाराष्ट्र
पुरोहित निमयगुजरात
साई ऋत्विक रेड्डी वेंकटरेड्डी वल्लातेलंगाना
विवान शरद माहेश्वरीतेलंगाना
बिज्जम वेंकट चंद्र शेखर रेड्डीआंध्र प्रदेश
यशवर्धनराजस्थान
ऋषि प्रेमनाथतेलंगाना

ये थे जेईई मेन 2026 सेशन 1 के टॉपर्स

बता दें कि JEE Main 2026 के पहले सेशन में 12 और दूसरे सेशन में 14 कैंडिडेट्स को 100 एनटीए स्कोर मिला है।

पहले सेशन में में टॉप करने वाले कैंडिडेट्स के नाम इस प्रकार हैं:

राज्यउम्मीदवार का नाम
दिल्ली (NCT)श्रेयस मिश्रा
राजस्थानकबीर छिल्लर, चिरंजीब कार, अर्णव गौतम
आंध्र प्रदेशनरेंद्रबाबू गरी महिथ, पासला मोहिथ
बिहारशुभम कुमार
ओडिशाभावेश पात्रा
हरियाणाअनय जैन
महाराष्ट्रमाधव विरादिया
गुजरातपुरोहित निमय
तेलंगानाविवान शरद महेश्वरी

कितने छात्र देंगे जेईई एडवांस्ड?

बता दें कि जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा का परिणाम आने के बाद जो कैंडिडेट शॉर्टलिस्ट हुए हैं उन्हें आगे जोसा काउंसलिंग की प्रक्रिया का हिस्सा बनना होगा। साथ ही एनटीए ने बताया है कि कुल 2,50,182 छात्र JEE Advanced के लिए पात्र होंगे।