नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी कि NTA जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बुधवार (25 फरवरी 2026) को बंद कर देगा। जिन इच्छुक और पात्र उम्मीदवारों ने अभी तक इस एग्जाम के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वह आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर समय से पहले अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर दें। रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने के बाद एनटीए 27 फरवरी से करेक्शन विंडो ओपन करेगा।
2 दिन के लिए खुले रहेगी करेक्शन विंडो
जेईई मेन 2026 की सेशन 2 परीक्षा के लिए करेक्शन विंडो 27 फरवरी, 2026 से 28 फरवरी, 2026 रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे इस डेडलाइन के अंदर एप्लीकेशन फॉर्म में सभी जरूरी करेक्शन कर लें, क्योंकि NTA ने साफ कर दिया है कि विंडो बंद होने के बाद किसी भी हालत में कोई और करेक्शन नहीं किया जाएगा।
अप्रैल में आयोजित होगी परीक्षा
करेक्शन विंडो बंद होने के बाद उम्मीदवारों को सेशन 2 परीक्षा के एडमिट कार्ड का इंतजार रहेगा। JEE मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल, 2026 तक होगी। एडमिट कार्ड एग्जाम से 4-5 दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड से पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी जो कि मार्च के मध्य में जारी हो सकती है।
सेशन 1 वाले कैंडिडेट्स को करना होगा यह काम
JEE मेन के वह उम्मीदवार जिन्होंने जनवरी सेशन के लिए अप्लाई किया था और परीक्षा फीस का पेमेंट किया है और JEE मेन 2026 सेशन 2 में शामिल होना चाहते हैं उन्हें अपने पिछले एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा। ऐसे उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फॉर्म में नीचे दिए गए ऑप्शन चुनने होंगे:-
i. कोर्स (पेपर)
ii. सवाल-जवाब का मीडियम
iii. स्टेट कोड ऑफ एलिजिबिलिटी
iv. उपलब्ध ऑप्शन के अनुसार एग्जाम के शहर।
v. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन डिटेल्स (क्लास 10 और क्लास 12)।
vi. फीस पेमेंट
फॉर्म भरने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें।
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर Candidate Activity सेक्शन में Registration for JEE(Main)-2026 [Session-II] लिंक पर क्लिक कीजिए।
अब व्यक्तिगत जानकारी (नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि), शैक्षणिक योग्यता (10वीं/12वीं), और मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी का उपयोग करके पंजीकरण करें।
अब जो क्रेडेंशियल प्राप्त होंगे उनकी सहायता से लॉग इन करें।
अब एप्लीकेशन फॉर्म को भर लें। इस दौरान ध्यान से दस्तावेज अपलोड करें।
फॉर्म को सबमिट करने के बाद शुल्क का भुगतान करें और आखिर में सबमिट फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।
