जेईई मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट आने के बाद जो कैंडिडेट सेशन 2 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं या करने वाले हैं उनके लिए एक बड़ा अपडेट है। दरअसल, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सेशन 2 के लिए करेक्शन विंडो ओपन किए जाने की तारीख का ऐलान कर दिया है। बता दें कि जेईई मेन 2026 सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 25 फरवरी को बंद हो जाएगा और उसके बाद 27 फरवरी को करेक्शन विंडो खुल जाएगी।

2 दिन के लिए खुलेगी करेक्शन विंडो

एनटीए की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, जेईई मेन 2026 की सेशन 2 परीक्षा के लिए करेक्शन विंडो 27 फरवरी, 2026 से 28 फरवरी, 2026 रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे इस डेडलाइन के अंदर एप्लीकेशन फॉर्म में सभी जरूरी करेक्शन कर लें, क्योंकि NTA ने साफ कर दिया है कि विंडो बंद होने के बाद किसी भी हालत में कोई और करेक्शन नहीं किया जाएगा।

GATE 2026: IIT गुवाहाटी ने जारी की गेट एग्जाम की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट, 19 मार्च को आएगा रिजल्ट

फॉर्म में क्या-क्या चेंज कर सकते हैं उम्मीदवार?

जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा के लिए करेक्शन विंडो के तहत वहीं उम्मीदवार फॉर्म में बदलाव कर सकते हैं जिन्होंने सेशन 2 के लिए या तो फ्रेश अप्लाई किया है या फिर जिन्होंने सेशन 1 के लिए रजिस्ट्रेशन किया था और उसके बाद सेशन 2 के लिए भी उन्होंने अप्लाई किया है। फॉर्म में क्या-क्या करेक्शन किया जा सकता है वह जानकारी नीचे दी गई है-

–पिता या माता का नाम

–कैटेगरी

–सब-कैटेगरी

– एग्जाम सिटी

–क्वालिफिकेशन डिटेल्स

–कोर्स/पेपर चॉइस

–स्टेट कोड ऑफ एलिजिबिलिटी

–डेट ऑफ बर्थ

–जेंडर

–सिग्नेचर

–आइडेंटिटी डिटेल्स

फॉर्म में क्या नहीं बदल सकते?

एनटीए ने एप्लीकेशन फॉर्म में 5 ऑप्शन में किसी बदलाव की अनुमति नहीं दी है। इन फील्ड में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकता। इनमें कैंडिडेट का आधार नंबर, मोबाइल नंबर, ईमेल ID, लाइव या अपलोड की गई फ़ोटो, और कुछ दूसरी खास पहचान वाली चीजें शामिल हैं। करेक्शन के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा।