नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही जेईई मेन 2026 सेशन 2 (JEE Main 2026 Session 2) के एडमिट कार्ड जारी करने वाली है। ताजा रिपोर्ट्स और पिछले ट्रेंड के अनुसार, हॉल टिकट मार्च के आखिरी सप्ताह यानी 28 से 30 मार्च 2026 के बीच जारी हो सकते हैं। हॉल टिकट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन डिटेल्स के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
अप्रैल में होगी परीक्षा
NTA के आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, JEE Main 2026 Session 2 की परीक्षा अप्रैल में आयोजित होगी। पेपर 1 (BE/BTech) की परीक्षा महीने के पहले और दूसरे सप्ताह में अलग-अलग शिफ्ट में कराई जाएगी। इसके बाद पेपर 2 (BArch/BPlanning) आयोजित होगा। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड मोड (CBT) में देश-विदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी।
एडमिट कार्ड क्यों है जरूरी
एडमिट कार्ड परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र की जानकारी दी होती है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को एंट्री नहीं दी जाएगी।
डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. “Session 2 Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. लॉगिन पेज पर आवेदन संख्या और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
स्टेप 5. PDF डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
गलती मिलने पर तुरंत करें संपर्क
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांचना जरूरी है। यदि किसी भी प्रकार की गलती (नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र आदि) मिलती है, तो तुरंत NTA से संपर्क करें, ताकि परीक्षा से पहले सुधार कराया जा सके।
दूसरे प्रयास का मौका
JEE Main का अप्रैल सेशन उम्मीदवारों को स्कोर सुधारने का दूसरा मौका देता है। फाइनल रैंकिंग में दोनों सेशनों में से बेहतर स्कोर को ही माना जाएगा, जिससे छात्रों को टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश का बेहतर अवसर मिलता है।
लाखों छात्र होंगे शामिल
जनवरी सेशन में 12 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी और कई छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया था। अप्रैल सेशन में भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card LIVE Updates: 2 पेपर आयोजित होंगे सेशन 2 में
JEE Mains एग्जाम में अलग-अलग अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए तीन अलग-अलग पेपर होते हैं-:
B.E./B.Tech के लिए पेपर 1
B.Arch के लिए पेपर 2A
B.Planning के लिए पेपर 2B।
कैंडिडेट अपने चुने हुए कोर्स के आधार पर एक या कई पेपर दे सकते हैं।
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card LIVE Updates: जेईई एडवांस्ड परीक्षा कब आयोजित होगी?
जेईई एडवांस्ड परीक्षा 17 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी। आईआईटी रुड़की इस परीक्षा को आयोजित कराएगा। जो लोग JEE मेन क्वालिफ़ाई करेंगे, वे JEE एडवांस्ड में बैठने के लिए एलिजिबल होंगे।
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card LIVE Updates: 2.5 लाख कैंडिडेट ही बैठ सकते हैं जेईई एडवांस्ड में
जेईई मेन 2026 को क्वालीफाई करने वाले 2.5 लाख कैंडिडेट ही BTech या इंजीनियरिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस्ड परीक्षा में उपस्थित होंगे। उन कैंडिडेट को JEE Advanced देने का भी मौका मिलेगा, जो इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IITs) में एडमिशन का एक गेटवे है।
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card LIVE Updates: दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा
जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा दो चरण में आयोजित होगी। पहला चरण सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा चरण दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा।
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card LIVE Updates: 5 अप्रैल का पेपर इन स्टूडेंट्स के लिए होगा चेंज
केंद्र सरकार ने 5 अप्रैल को होने वाले पेपर में शामिल होने में असमर्थ कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम की डेट को रीशेड्यूल करने की परमिशन दे दी है। अधिक जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक कर पूरी खबर पढ़ें
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card LIVE Updates: क्या इस एग्जाम में होगी नेगेटिव मार्किंग?
हां, JEE Main परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होती है। उम्मीदवारों को प्रश्नों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए।
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card LIVE Updates: 10 लाख से अधिक कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड का इंतजार
जेईई मेन सेशन 2 अप्रैल सेशन की परीक्षा में 10 लाख से अधिक उम्मीदवारों के शामिल होने का अनुमान है। हालांकि उपस्थित कैंडिडेट्स की सही संख्या रिजल्ट के वक्त ही जारी की जाती है। जेईई मेन 2026 जनवरी सेशन की परीक्षा में 12 से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे।
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card LIVE Updates: जेईई एडवांस्ड परीक्षा कब आयोजित होगी?
जेईई एडवांस्ड परीक्षा 17 मई, 2026 को आयोजित की जाएगी। आईआईटी रुड़की इस परीक्षा को आयोजित कराएगा। जो लोग JEE मेन क्वालिफ़ाई करेंगे, वे JEE एडवांस्ड में बैठने के लिए एलिजिबल होंगे।
WBJEE Registration Date 2026: पश्चिम बंगाल जेईई के लिए आवेदन प्रक्रिया होने वाली है बंद, यहां देखें पूरी डिटेल्स
पश्चिम बंगाल जेईई 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च को शुरू हुई थी। इसकी अंतिम तिथि 5 अप्रैल निर्धारित है।
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card LIVE Updates: जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा कब होगी?
JEE Main 2026 सेशन 2 का एग्जाम 2 अप्रैल से शुरू होगा और 8 अप्रैल तक यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। एनटीए ने इस एग्जाम के शेड्यूल में बदलाव किया था। पहले ये परीक्षा 9 अप्रैल तक होनी थी। इसमें पेपर 1 (B.E./B.Tech): 2, 4, 5, 6, 8 अप्रैल 2026 को आयोजित होगा। वहीं पेपर 2A/2B (B.Arch/B.Planning) की परीक्षा 7 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी।
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card LIVE Updates: जनवरी सेशन में कितने छात्रों ने दी परीक्षा?
जनवरी 2026 सेशन में करीब 12 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी। अप्रैल सेशन में भी इतनी ही बड़ी संख्या में छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है। यह देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा है।
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card LIVE Updates: दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा
जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा दो चरण में आयोजित होगी। पहला चरण सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा चरण दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगा।
WBJEE Registration Date 2026: पश्चिम बंगाल जेईई के लिए आवेदन प्रक्रिया होने वाली है बंद, यहां देखें पूरी डिटेल्स
पश्चिम बंगाल जेईई 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च को शुरू हुई थी। इसकी अंतिम तिथि 5 अप्रैल निर्धारित है।
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card LIVE Updates: कब शुरू हुआ था एप्लीकेशन प्रोसेस?
JEE Main 2026 अप्रैल सेशन एग्जाम के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 1 फरवरी 2026 से शुरू हुआ था। कैंडिडेट्स ने 25 फरवरी 2026 तक आवेदन फॉर्म भरे।
NTA ने 12 मार्च को JEE Main एप्लीकेशन 2026 सेशन 2 विंडो फिर से खोली। विंडो 13 मार्च तक खुली रही।
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card LIVE Updates: जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
स्टेप 1. आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2. “Session 2 Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3. लॉगिन पेज पर आवेदन संख्या और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
स्टेप 4. सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
स्टेप 5. PDF डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card LIVE Updates: फर्जी खबरों से रहें सावधान
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लें और किसी भी फर्जी खबर से बचें। एडमिट कार्ड जारी होते ही तुरंत डाउनलोड करें और परीक्षा की तैयारी पर फोकस बनाए रखें।
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card LIVE Updates: अपडेट्स पर रखें नजर
परीक्षा के दौरान COVID या अन्य स्वास्थ्य दिशा-निर्देश लागू हो सकते हैं। उम्मीदवारों को अपडेट्स पर नजर रखनी चाहिए।
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card LIVE Updates: एडमिट कार्ड के लिए निर्देश
एडमिट कार्ड में फोटो और सिग्नेचर साफ दिखाई देने चाहिए। यदि ऐसा नहीं है तो तुरंत सुधार करवाएं।
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card LIVE Updates: बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन
परीक्षा केंद्र पर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी किया जा सकता है। इसलिए उम्मीदवारों को समय से पहुंचना जरूरी है।
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card LIVE Updates: टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला
JEE Main में अच्छे स्कोर से देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला मिलता है। यह छात्रों के करियर के लिए महत्वपूर्ण परीक्षा है।
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card LIVE Updates: स्लो हो सकती है वेबसाइट
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ सकता है। ऐसे में उम्मीदवार धैर्य रखें और बार-बार प्रयास करें।
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card LIVE Updates: समय प्रबंधन पर दें ध्यान
परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को अच्छे से तैयारी करनी चाहिए और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card LIVE Updates: कैसे तैयार होगा रिजल्ट
फाइनल आंसर की के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की गलती की गुंजाइश नहीं होती।
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card LIVE Updates: कब जारी होगी प्रोविजन आंसर-की
परीक्षा के बाद NTA प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा, जिस पर उम्मीदवार आपत्ति दर्ज करा सकेंगे।
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card LIVE Updates: किन विषयों के होंगे प्रश्न
JEE Main 2026 परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा का पैटर्न पहले जैसा ही रहेगा।
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card LIVE Updates: दिशा-निर्देशों का पालन करें
एडमिट कार्ड में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने पर परीक्षा से बाहर किया जा सकता है।
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card LIVE Updates: परीक्षा में होगी नेगेटिव मार्किंग
JEE Main परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होती है। उम्मीदवारों को प्रश्नों का चयन सोच-समझकर करना चाहिए।
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card LIVE Updates: रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचे परीक्षा केंद्र
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग टाइम से पहले पहुंचना होगा। देर से आने वाले छात्रों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card LIVE Updates: सिटी स्लिप होगी जारी
NTA जल्द ही परीक्षा सिटी स्लिप भी जारी कर सकता है, जिससे उम्मीदवार अपने परीक्षा शहर की जानकारी पहले ही जान सकेंगे।
JEE Main 2026 Session 2 Admit Card LIVE Updates: प्रिंट आउट निकाले
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद कम से कम 2-3 प्रिंटआउट जरूर रखें। यह भविष्य में काउंसलिंग प्रक्रिया में भी काम आ सकता है।
