नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2026 सेशन 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। जेईई मेन 2026 सेशन 1 परीक्षा में 12 कैंडिडेट ने 100% मार्क्स हासिल किए हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करें और अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड करें। एनटीए ने रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की है।
कैटेगिरी वाइस टॉपर्स लिस्ट जारी
टॉपर्स लिस्ट में कैटेगरी-वाइज उन स्टूडेंट्स के नाम हैं जिन्होंने परफेक्ट 100 परसेंटाइल स्कोर किया है। नामों में जनरल, EWS, OBC-NCL, SC, और ST जैसी अलग-अलग कैटेगरी के टॉपर्स शामिल हैं। इन स्टूडेंट्स ने न सिर्फ कट-ऑफ क्लियर किया है बल्कि JEE एडवांस्ड एस्पिरेंट्स के लिए एक हाई स्टैंडर्ड भी सेट किया है।
JEE Main 2026 Result: Live Updates
यहां उन लोगों की पूरी लिस्ट दी गई है जिन्होंने पेपर 1 में परफेक्ट 100 NTA स्कोर (परसेंटाइल) हासिल किया है:-
श्रेयस मिश्रा (दिल्ली)
नरेंद्रबाबू गारी माहिथ (आंध्र प्रदेश)
शुभम कुमार (बिहार)
कबीर छिल्लर (राजस्थान)
चिरंजीब कर (राजस्थान)
भावेश पात्रा (ओडिशा)
अनय जैन (हरियाणा)
अर्णव गौतम (राजस्थान)
पासला मोहित (आंध्र प्रदेश)
माधव विरादिया (महाराष्ट्र)
पुरोहित निमय (गुजरात)
विवान शरद माहिश्वरी (तेलंगाना)
टॉपर्स में सबसे अधिक कैंडिडेट राजस्थान के
जेईई मेन 2026 सेशन 1 रिजल्ट में परफेक्ट 100 का स्कोर करने वाले 12 कैंडिडेट्स में से सबसे ज्यादा कैंडिडेट्स राजस्थान से आए हैं। 12 उम्मीदवारों में 3 नाम ऐसे हैं जिन्होंने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। इनमें — कबीर छिल्लर, चिरंजीब कर और अर्नव गौतम का नाम शामिल है।
आंध्र प्रदेश दो कैंडिडेट्स ने 100 पर्सेंटाइल का स्कोर किया है। बाकी टॉपर्स में दिल्ली से श्रेयस मिश्रा, बिहार से शुभम कुमार, ओडिशा से भावेश पात्रा, हरियाणा से अनय जैन, महाराष्ट्र से माधव विराडिया, गुजरात से पुरोहित निमय और तेलंगाना से विवान शरद माहिश्वरी शामिल हैं।
