जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा का परिणाम 16 फरवरी, 2026 को जारी किया गया था। इस परीक्षा में 13 लाख से अधिक कैंडिडेट उपस्थित हुए थे। जिन कैंडिडेट्स ने यह परीक्षा पास की है वह अब जोसा काउंसलिंग 2026 के लिए पात्र होंगे। वहीं जो कैंडिडेट सेशन 1 के रिजल्ट से खुश नहीं हैं तो वह अपने स्कोर को और बेहतर करने के लिए सेशन 2 परीक्षा में भी उपस्थित हो सकते हैं। जेईई मेन 2026 सेशन 1 की परीक्षा में 12 कैंडिडेट्स ने 100 पर्सेंटाइल का स्कोर किया है। जेईई मेन 2026 रिजल्ट को लेकर पंजाब सरकार ने एक बड़ी जानकारी साझा की है।
300 से अधिक सरकारी स्कूलों के बच्चों ने पास किया जेईई मेन
दरअसल, पंजाब के सरकारी स्कूलों के 305 स्टूडेंट्स ने पहले ही प्रयास में जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा पास कर ली है। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों के 305 स्टूडेंट्स ने जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन्स 2026 के अपने पहले ही अटेम्प्ट में क्वालिफाई किया। यह संख्या पिछले साल के 187 सफल कैंडिडेट्स से 63 परसेंट ज्यादा है। उन्होंने इस अचीवमेंट को राज्य के स्कूल एजुकेशन सिस्टम के लिए एक डिफाइनिंग मोमेंट बताया।
UGC ने जारी की 32 फर्जी विश्वविद्यालयों की सूची, दिल्ली में सबसे अधिक नकली संस्थान
जेईई एडवांस्ड की तैयारी के लिए होगा कैंप आयोजित
शिक्षा मंत्री बैंस ने बताया कि उनकी विधानसभा श्री आनंदपुर साहिब के पांच स्टूडेंट्स ने भी यह प्रतिष्ठित एग्जाम पास किया है। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने JEE एडवांस्ड की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स के लिए एक बड़ा ऐलान किया। शिक्षा मंत्री ने ऐलान किया कि सरकार जेईई मेन सेशन 1 पास करने वाले स्टूडेंट्स को JEE एडवांस्ड की तैयारी के लिए तीन हफ्ते का एक स्पेशल रेजिडेंशियल ट्रेनिंग कैंप ऑर्गनाइज करेगी।
साधारण परिवार के बच्चों ने पास की है परीक्षा
शिक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले एक साल में इतना बड़ा माइलस्टोन हासिल करना हमारे पंजाब ‘सिख्य क्रांति’ इनिशिएटिव की बदलाव लाने वाली ताकत का सबूत है। हम अपनी तरक्की को और तेज करने के लिए कमिटेड हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अमृतसर के स्कूल ऑफ एमिनेंस के क्लास 12 के नॉन-मेडिकल स्टूडेंट भविष्य ने शानदार 98.182 परसेंटाइल हासिल किए। उनके पिता मोबाइल रिपेयर की दुकान चलाते हैं और उनकी मां टेलर का काम करती हैं।
