भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने जेईई एडवांस्ड आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (AAT) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना क्वालिफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार AAT 2026 का परिणाम 7 जून को घोषित किया गया।

आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी अब विभिन्न IITs में संचालित बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (B.Arch) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र हो गए हैं। हालांकि, जेईई एडवांस्ड की तरह इस परीक्षा में उम्मीदवारों को अंक या रैंक नहीं दिए जाते हैं। रिजल्ट में केवल यह बताया जाता है कि उम्मीदवार “Qualified” है या “Not Qualified”।

JEE Advanced AAT Result 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

स्टेप 1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर उपलब्ध “JEE Advanced AAT Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. मांगी गई लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।

स्टेप 4. सबमिट बटन पर क्लिक करें।

स्टेप 5. स्क्रीन पर अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देखें।

स्टेप 6. भविष्य के उपयोग के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

JoSAA Counselling 2026

AAT 2026 में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को अब JoSAA Counselling 2026 में भाग लेना होगा। B.Arch पाठ्यक्रमों में अंतिम प्रवेश कई महत्वपूर्ण कारकों के आधार पर दिया जाएगा, जिनमें जेईई एडवांस्ड 2026 रैंक, AAT 2026 क्वालिफाइंग स्टेटस, काउंसलिंग के दौरान भरे गए विकल्प, उपलब्ध सीटें और आरक्षण नियम शामिल हैं।

Architecture Aptitude Test क्या है ?

आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट उन छात्रों के लिए आयोजित किया जाता है जो आईआईटी में बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (बी.आर्क) कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं। यह परीक्षा उम्मीदवारों की वास्तुकला (Architecture) के प्रति योग्यता और रचनात्मक क्षमता का मूल्यांकन करती है।

JEE Advanced AAT Result 2026 Direct Link