जेईई मेन 2026 सेशन 2 की परीक्षा का परिणाम आने के बाद जो कैंडिडेट जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए क्वालीफाई हुए हैं उन्हें 23 अप्रैल से शुरू हो रही आवेदन प्रक्रिया का हिस्सा बनना होगा। IIT रुड़की गुरुवार से जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू करेगा। जो कैंडिडेट इस एग्जाम के लिए एलिजिबल हैं उन्हें ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अंतिम तिथि से पहले-पहले आवेदन करना होगा। जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट 2 मई 2026 निर्धारित है।
17 मई को होगी परीक्षा
जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडिडेट्स 17 मई 2026 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। बता दें कि कुल जेईई एडवांस्ड के लिए कुल 2,50,182 स्टूडेंट्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इन सभी को एग्जाम में बैठने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। एप्लीकेशन प्रोसेस के दौरान कैंडिडेट्स को नॉन-रिफंडेबल फीस देनी होगी जो जनरल कैटेगरी के लिए 3,200 रुपए है। वहीं महिला, SC, ST, और PwD कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 1600 रुपए है। फीस का भुगतान करने की लास्ट डेट 4 मई 2026 है।
कौन कर सकता है आवेदन?
जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए वहीं कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं जो JEE मेन 2026 के BE/BTech पेपर में टॉप 2,50,000 रैंक होल्डर्स में शामिल हैं। यह क्राइटेरिया भारतीय स्टूडेंट्स के लिए है। इंटरनेशनल स्टूडेंट्स को JEE मेन देना जरूरी नहीं है। उन स्टूडेंट्स के लिए दूसरी एलिजिबिलिटी शर्तों को पूरा करने पर सीधे JEE एडवांस्ड के लिए अप्लाई करने का विकल्प है।
इसके अलावा अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स का जन्म 1 अक्टूबर, 2001 या उसके बाद हुआ होना चाहिए। SC, ST और PwD कैटेगरी के लिए पांच साल की छूट लागू है। कैंडिडेट्स 2 से ज्यादा बार जेईई एडवांस्ड के लिए अप्लाई नहीं कर सकते।
इन डॉक्युमेंट्स के बिना नहीं भर पाएंगे फॉर्म
जेईई एडवांस्ड एप्लीकेशन प्रोसेस के दौरान इन दस्तावेजों की होगी आवश्यकता
कक्षा 10वीं का सर्टिफिकेट/जन्म प्रमाणपत्र
कक्षा 12वीं (या समकक्ष) प्रमाणपत्र/मार्कशीट
कैटेगिरी सर्टिफिकेट: SC/ST/OBC-NCL/GEN-EWS उम्मीदवारों के लिए (1 अप्रैल 2026 या उसके बाद जारी)
PwD प्रमाणपत्र: दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए (यदि लागू हो)
स्क्राइब अनुरोध पत्र (FORM-SCRIBE): यदि लागू हो
डिफेंस सर्विस (DS) प्रमाणपत्र: यदि लागू हो
OCI/PIO कार्ड: विदेशी नागरिकों के लिए
इसके अलावा उम्मीदवार की हालिया पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी की भी जरूरत होगी।
JEE एडवांस्ड 2026 के लिए कैसे करें अप्लाई?
– ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं
– JEE एडवांस्ड 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें
– JEE मेन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके लॉग इन करें
– जरूरी डिटेल्स भरें
– एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें।
– फ़ॉर्म सबमिट करें और आखिर में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।
