देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2026 को आईआईटी रुड़की ने 17 मई 2026, रविवार को देशभर के निर्धारित सेंटर्स पर सफलतापूर्वक आयोजित कराया। इस परीक्षा में वह कैंडिडेट उपस्थित हुए जिन्होंने जेईई मेन्स क्लियर किया था। अब उन उम्मीदवारों को इस एग्जाम की आंसर की का बेसब्री से इंतजार है जो कि 25 मई को जारी की जाएगी। आईआईटी रुड़की ने इस परीक्षा के क्वेश्चन पेपर ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं।

एग्जाम को लेकर स्टूडेंट और टीचर्स के रिएक्शन

जेईई एडवांस्ड में उपस्थित रहे कैंडिडेट्स के लिए हम इस आर्टिकल में संभावित कटऑफ लेकर आए हैं जिसके जरिए आपको अपने प्रदर्शन के अनुसार अपने रिजल्ट का अनुमान हो सकता है। स्टूडेंट्स और टीचर्स के अनुसार, JEE एडवांस्ड का पेपर 1 मीडियम से बहुत ज्यादा चैलेंजिंग रहा था, जिसमें मैथ्स का सेक्शन सबसे लंबा और सबसे टफ साबित हुआ, जबकि फिजिक्स के लिए डीप कॉन्सेप्चुअल क्लैरिटी की जरूरत थी और केमिस्ट्री भी काफी ट्रिकी और टफ रही।

NEET-UG 2026 Paper Leak Case: नीट यूजी पेपर लीक केस पर संसद की बड़ी कार्रवाई, संसदीय समिति के सामने पेश होंगे एनटीए चीफ

वहीं पेपर 2 बहुत ज्यादा कॉन्सेप्चुअल और टाइम लेने वाला था। खासकर मैथ्स में जिसे बहुत टफ बताया गया था। स्टूडेंट्स और टीचर्स के इस रिस्पॉन्स का असर JEE एडवांस्ड के कट-ऑफ पर पड़ेगा। जेईई एडवांस्ड 2026 की संभावित कटऑफ इस प्रकार है:-

जेईई एडवांस्ड 2026: कैटेगिरी वाइज संभावित कटऑफ

कैटेगिरीAllen – न्यूनतम कुल मार्क्स %Physics Wallah क्वालिफाइंग परसेंटाइलInfinity Learn by Sri Chaitanya कट-ऑफ
सामान्य (General)20.60%93.2 – 94.1कुल 90–100 अंक; प्रति विषय लगभग 9 अंक
GEN-EWS18.50%81 – 82कुल 80–90 अंक; प्रति विषय लगभग 8 अंक
OBC-NCL18.50%79 – 80कुल 80–90 अंक; प्रति विषय लगभग 8 अंक
SC10.30%60 – 62कुल 45–55 अंक; प्रति विषय लगभग 6 अंक
ST10.30%47 – 49कुल 45–55 अंक; प्रति विषय लगभग 6 अंक
PwD10.30%0.001 – 1

जेईई एडवांस्ड कटऑफ किस पर निर्भर करती है?

बता दें कि JEE Advanced कट-ऑफ उस मिनिमम स्कोर को दिखाता है जो कैंडिडेट्स को ओवरऑल रैंक लिस्ट में शामिल होने और IITs में अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए क्वालिफाई करने के लिए हासिल करना होता है। यह हर साल बदलता है और एग्जाम की डिफिकल्टी, कैंडिडेट्स की संख्या और सीट की उपलब्धता जैसे फैक्टर्स से प्रभावित होता है।