आईआईटी रुड़की ने जेईई एडवांस्ड 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। 17 मई को आयोजित की गई इस परीक्षा में जो उम्मीदवार शामिल हुए थे वह ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही कैंडिडेट्स उस आंसर की के आधार पर अपने ऑब्जेक्शन भी दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार पेपर 1 और पेपर 2 की आंसर की डाउनलोड करके अपनी आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। बता दें कि इस एग्जाम की रिस्पॉन्स शीट 21 मई को ही जारी हो गई थी। कैंडिडेट अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की सहायता से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
कब तक दर्ज करा सकते हैं ऑब्जेक्शन?
JEE (एडवांस्ड) 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट आंसर की पर 26 मई शाम 5:00 बजे तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। एग्जाम अथॉरिटी ने साफ किया है कि कैंडिडेट्स के ऑब्जेक्शन सिर्फ ऑनलाइन ही लिए जाएंगे। ईमेल या दूसरे तरीकों से दिए गए फीडबैक पर विचार नहीं किया जाएगा। कैंडिडेट्स की आपत्तियों के आधार पर ही फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और फिर रिजल्ट भी तैयार किया जाएगा। फाइनल आंसर की और रिजल्ट 1 जून को जारी किया जाएगा।
JEE Advanced 2026 Provisional Answer Key 2026: How To Download?
जेईई एडवांस्ड प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर ही Important Announcements सेक्शन में JEE (Advanced) 2026 Provisional Answer Keys के नीचे दिए Paper 1 और Paper 2 लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नई विंडो में पीडीएफ फाइल ओपन होगी। यही आंसर की है। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
इसी आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए उम्मीदवार Please visit the Candidate Portal to submit your feedback and comments. पर क्लिक करें। उसके बाद अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉग इन करके आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
रिजल्ट के साथ ही कॉमन रैंक लिस्ट भी होगी जारी
बता दें कि आईआईटी रुड़की 1 जून 2026 को जब जेईई एडवांस्ड 2026 का रिजल्ट जारी करेगा तो सभी क्वालिफाइड कैंडिडेट्स की कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) जारी की जाएगी। इसमें सभी कैटेगिरी के उम्मीदवार शामिल होंगे। साथ ही OBC-NCL, SC, ST, EWS, और PwD कैंडिडेट्स के लिए अलग-अलग कैटेगरी-वाइज रैंक लिस्ट भी जारी की जाएगी। इसके अलावा जोन-वाइज और जेंडर-वाइज डेटा भी जारी किया जाएगा। आमतौर पर ऑफिशियल रिजल्ट स्टैटिस्टिक्स के हिस्से के तौर पर पब्लिश किया जाता है।
UPSC Prelims 2026: प्रीलिम्स के लिए 8 लाख से अधिक आए रजिस्ट्रेशन, सिर्फ 67 फीसदी ने दी परीक्षा; जानें प्रोविजनल आंसर की कब होगी जारी
यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम में शामिल हुए उम्मीदवारों को अब इसकी प्रोविजनल आंसर की का इंतजार है। बता दें कि आयोग इस साल से पहली बार परीक्षा के तुरंत बाद प्रोविजनल आंसर की जारी करेगा। अभी तक आयोग पूरी प्रक्रिया खत्म हो जाने के बाद आंसर की जारी करता था। इस साल से यह बड़ा बदलाव लागू होगा… यहां पढ़ें पूरी खबर
