जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने 12 मई, 2026 (मंगलवार) को कक्षा 11वीं समर जोन एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया। फरवरी-मार्च सेशन के इस एग्जाम का परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jkbose.nic.in या jkresults.nic.in पर चेक किया जा सकता है। रिजल्ट चेक करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया गया है। रिजल्ट एक्सेस करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा।

कितना रहा पासिंग प्रतिशत?

बता दें कि इस परीक्षा परिणाम में कुल 85.83% छात्र पास हुए हैं। जम्मू-कश्मीर बोर्ड 11वीं की परीक्षा 28 फरवरी 2026 से लेकर 2 अप्रैल तक आयोजित हुई थी। इन परीक्षाओं में जिन कैंडिडेट्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी वह रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा अपने मोबाइल फोन के जरिए SMS के तरीके से भी चेक कर सकते हैं।

नीट यूजी पेपर कैसे हुआ लीक? एक व्हाट्सएप मैसेज बना वजह जो कई बार हुआ फॉरवर्ड

JKBOSE 11th Result 2026: How to check?

रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkresults.nic.in या jkbose.nic.in पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज पर ‘Result of Class 11th Annual Regular 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।

अब अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और Submit पर क्लिक करें।

अब रोल नंबर आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट निकाल लें।

पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं छात्र

इस रिजल्ट के जारी होने के बाद जो स्टूडेंट अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। बोर्ड ने घोषणा की है कि छात्र पुनर्मूल्यांकन या फोटोकॉपी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया और शुल्क का विवरण जल्द ही वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा। इसके अलावा, जो छात्र एक या दो विषयों में फेल हुए हैं, वे आने वाली ‘कंपार्टमेंट परीक्षा’ में बैठकर अपना साल बचा सकते हैं।