जॉइंट एडमिशन कमेटी (JAC) चंडीगढ़ ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) और बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE) प्रोग्राम में एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया का दूसरा राउंड शुरू कर दिया है। सेकंड राउंड के तहत जिन उम्मीदवारों का नाम पहले राउंड के प्रोसेस में नहीं आया था वह इस राउंड का हिस्सा बन सकते हैं और 15 जुलाई से लेकर 17 जुलाई के बीच में अपना चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रोसेस पूरा कर सकते हैं।

18 जुलाई को जारी होगा सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

इस प्रक्रिया का हिस्सा बनने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह अंतिम तिथि से पहले अपनी चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया को पूरा कर लें। राउंड 2 सीट अलॉटमेंट कैंडिडेट की मेरिट रैंक काउंसलिंग के दौरान भरी गई पसंद और सीट की अवेलेबिलिटी के आधार पर तैयार होगी। JAC चंडीगढ़ राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट 18 जुलाई, 2026 को जारी किया जाएगा।

बीपीएससी 72वीं संयुक्त प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड कब होगा जारी? यहा देखें संभावित तारीख और डाउनलोड करने का तरीका

फीस जमा कराने के मिलेंगे 3 दिन

राउंड 2 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट आने के बाद कैंडिडेट को अपना एडमिशन कन्फर्म करने के लिए 18 जुलाई से 20 जुलाई, 2026 के बीच एडमिशन फीस देनी होगी और अपनी मर्जी सबमिट करनी होगी। जो कैंडिडेट राउंड 2 में सीट मिलने के बाद काउंसलिंग प्रोसेस में आगे नहीं बढ़ना चाहते वे 21 जुलाई, 2026 को अपना एडमिशन वापस ले सकते हैं।

JAC चंडीगढ़ राउंड 2 चॉइस फिलिंग और लॉकिंग का प्रोसेस कैसे कंप्लीट करें?

कैंडिडेट अपनी चॉइस भरने और उसे लॉक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

स्टेप 1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacchd.admissions.nic.in पर विजिट करें।

स्टेप 2. अब वेबसाइट के होम पेज पर Candidate Activity सेक्शन के नीचे “राउंड 2 चॉइस फिलिंग और लॉकिंग” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3. अब अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।

स्टेप 4. हिस्सा लेने वाले इंस्टिट्यूट और उपलब्ध BTech और BE प्रोग्राम की लिस्ट देखें।

स्टेप 5. अपनी पसंद के हिसाब से अपनी चॉइस जोड़ें, हटाएं या फिर से अरेंज करें।

स्टेप 6. अपने ऑप्शन फाइनल करने के बाद “लॉक चॉइस” पर क्लिक करें।

स्टेप 7. चॉइस-लॉकिंग प्रोसेस को कन्फर्म करें और सबमिट कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें।

JAC Chandigarh Counselling 2026: सेकंड राउंड की महत्वपूर्ण तारीखें

इवेंटडेट्स
दूसरे चरण के लिए विकल्प भरना (Choice Filling) एवं लॉक करना15 जुलाई 2026 (बुधवार) से 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) तक
दूसरे चरण की सीट आवंटन (Seat Allotment)18 जुलाई 2026 (शनिवार), रात 8:00 बजे के बाद
ऑनलाइन शुल्क जमा करना एवं अगले चरणों में भाग लेने की सहमति (Willingness) देना18 जुलाई 2026 (शनिवार) से 20 जुलाई 2026 (सोमवार) तक
दूसरे चरण की सीट आवंटन से नाम वापस लेने (Withdrawal) की अंतिम तिथि21 जुलाई 2026 (मंगलवार)