झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 06 मई 2026, बुधवार को जारी कर दिया। इसी के साथ राज्य में करीब 3 लाख बच्चों का इंतजार खत्म हो गया जो कई दिन से रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। बोर्ड की ओर से रिजल्ट अचानक घोषित कर दिया गया। बोर्ड ने तीनों स्ट्रीम का परिणाम एकसाथ जारी किया है। पिछले साल साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट पहले जारी हुआ था। आर्ट्स का रिजल्ट बाद में आया था।

टॉप 3 रैंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स

झारखंड बोर्ड 12वीं के रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी हो गई है। धनबाद की राशिदा नाज ने पूरे राज्य में टॉप किया है। साइंस स्ट्रीम की राशिदा नाज को 500 में से 489 मार्क्स मिले हैं और इस हिसाब से उनका पर्सेंटेज 97.8 फीसदी रहा है। टॉपर्स में दूसरे स्थान पर साइंस स्ट्रीम के ही फैजान आलम हैं जिन्होंने 500 में से 483 मार्क्स हासिल किए हैं। अकांक्षा कुमारी और सना अफरीन संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। इन्हें 500 में से 481 मार्क्स मिले हैं।

JAC 12th Result 2026: Stream Wise Toppers List

आर्ट्स स्ट्रीम टॉपर

रैंकउम्मीदवार का नामअंक
1छोटी कुमारी478
2अंकित कुमार474
3अंशु कुमारी473

कॉमर्स स्ट्रीम टॉपर्स लिस्ट

रैंकउम्मीदवार का नामअंक
1श्वेता प्रसाद478
2कृष कुमार बर्नवाल472
3प्रियंशी खत्री471

साइंस स्ट्रीम टॉपर्स लिस्ट

रैंकउम्मीदवार का नामअंक
1राशिदा नाज489
2मोहम्मद फैज़ान आलम483
3आकांक्षा कुमारी481
3सना आफरीन481

JAC 12th Result 2026: स्ट्रीम वाइज पास प्रतिशत

स्ट्रीम (Stream)परीक्षा में शामिल (Appeared)फेल (Failed)पास प्रतिशत (Pass %)
आर्ट्स (Arts)2,11,0958,02596.14%
कॉमर्स (Commerce)21,0781,37093.37%
साइंस (Science)90,168 (लगभग)82.92%
झारखंड बोर्ड 12वीं का ओवरॉल पास प्रतिशत96.14 फीसदी

कहां-कहां चेक कर सकते हैं JAC 12th Result 2026?

झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा अन्य प्लेटफॉर्म पर भी चेक किया जा सकता है। जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर भी उपलब्ध है। इसके अलावा बिना इंटरनेट के जरिए रिजल्ट SMS सुविधा के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। बता दें कि झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 12वीं क्लास की तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एकसाथ जारी कर दिया है। पिछले साल कॉमर्स और साइंस का रिजल्ट पहले जारी हुआ था। बाद में आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट आया था।