झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इस साल 25 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक आयोजित हुई 11वीं क्लास की परीक्षाओं में जो स्टूडेंट उपस्थित हुए थे वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। झारखंड बोर्ड ने 11वीं क्लास की वार्षिक परीक्षा 4 दिन के अंदर ही संपन्न करा ली थी।

काउंसिल हेडक्वार्टर में हुआ रिजल्ट जारी

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने रिजल्ट की घोषणा रांची में स्थित काउंसिल हेडक्वार्टर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में काउंसिल के चेयरमैन डॉ. नटवा हंसदक शामिल हुए। इसके अलावा काउंसिल सेक्रेटरी, एग्जामिनेशन कंट्रोलर और सीनियर इन्फॉर्मेशन ऑफिसर भी इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद रहे।

एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की दूसरी परीक्षा 7 मई से होंगी शुरू, बोर्ड ने जारी की डिटेल्ड गाइडलाइंस; जानें कब शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

कितना रहा पासिंग प्रतिशत?

झारखंड बोर्ड 11वीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद इस साल का पासिंग प्रतिशत भी सामने आ गया है। इस साल 11वीं क्लास में कुल 99.12 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं। परीक्षा के लिए कुल 3,61,683 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिनमें से 3,58,533 शामिल हुए। परीक्षा देने वालों में से 3,55,399 स्टूडेंट्स को अगले एकेडमिक लेवल पर प्रमोट किया गया है।

इस साल का जेंडर वाइज रिजल्ट

इस साल झारखंड बोर्ड 11वीं क्लास में 1,68,556 लड़कों ने परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत किया था जिसमें से 1,66,955 स्टूडेंट्स ने परीक्षा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इनमें से 1,65,423 छात्र/छात्राओं ने परीक्षा को पास कर लिया है। लड़कों का पास प्रतिशत 99.08 फीसदी रहा।

वहीं फीमेल स्टूडेंट्स में से 1,93,127 ने एनरोल किया, जिनमें से 1,91,578 ने एग्जाम दिया। इनमें से 1,89,976 को प्रमोट किया गया, जिससे पास परसेंटेज 99.16 परसेंट रहा। मार्जिनल कैटेगरी में 1,602 स्टूडेंट्स शामिल थे, जबकि 1,549 को एब्सेंट मार्क किया गया।