झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट इन दिनों रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) के रिजल्ट को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं दिया है, लेकिन माना जा रहा है कि इन दोनों कक्षाओं का रिजल्ट जल्द जारी किया जाएगा। रिजल्ट जारी होने के बाद दोनों कक्षाओं के वह लाखों स्टूडेंट जो परीक्षा में उपस्थित हुए थे वह ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट आने की उम्मीद क्यों बढ़ी?

आमतौर पर मई में जारी होने वाला झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट इस बार अप्रैल में ही आने की संभावना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, JAC की ओर से यह रिजल्ट अप्रैल के तीसरे या फिर चौथे सप्ताह में जारी किया जा सकता है और ऐसी उम्मीदें इसलिए बढ़ गई हैं क्योंकि बोर्ड ने 11वीं का रिजल्ट 14 अप्रैल 2026, मंगलवार को घोषित कर दिया जो आमतौर पर मई के आखिर में या फिर जून में जारी होता था। रिपोर्ट्स की मानें तो 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किए जाने की तैयारी लगभग पूरी की जा चुकी है।

JAC 11th Result 2026: झारखंड बोर्ड ने 11वीं क्लास का रिजल्ट किया जारी, jacresults.com पर डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

11वीं का रिजल्ट कैसा रहा?

जैक बोर्ड ने मंगलवार को जारी किए 11वीं कक्षा के रिजल्ट में कुल 99.12 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं जो जैक बोर्ड के इतिहास में सबसे अधिक है। इस साल 11वीं की परीक्षा में कुल 3,58,533 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 3,55,399 छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए। कुल पास प्रतिशत 99.12% रहा। नतीजों में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा। जहां 99.16% लड़कियां सफल हुईं, वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 99.08% दर्ज किया गया।

JAC 10th 12th Result 2026: कैसे चेक करें परिणाम?

स्टूडेंट सबसे पहले झारखंड बोर्ड रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।

होम पेज पर जेएसी 12वीं रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिंक पर क्लिक करें।

लॉग इन करने और सबमिट करने के लिए क्रेडेंशियल दर्ज करें।

स्क्रीन पर प्रदर्शित अपना रिजल्ट देखें।

परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका एक प्रिंटआउट अपने पास रखें।