भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख उपग्रह केंद्र U R Rao Satellite Centre (URSC) ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती विज्ञापन संख्या URSC:02:2026 के तहत कुल 17 रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2026 से शुरू हो चुकी है जो कि 11 जुलाई 2026 तक चलेगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। इस भर्ती अभियान में चयनित अभ्यर्थियों को देश के प्रमुख अंतरिक्ष अनुसंधान एवं उपग्रह विकास कार्यक्रमों में काम करने का अवसर मिलेगा।

इन पदों के लिए निकली है भर्ती

URSC ने विभिन्न इंजीनियरिंग और विज्ञान विषयों में कुल 17 जूनियर रिसर्च फेलो पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, पावर इलेक्ट्रॉनिक्स, VLSI, ऑप्टिकल इंजीनियरिंग, फिजिक्स, मैथेमेटिक्स, मैकेनिकल और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में M.E./M.Tech./M.Sc. (Engineering) या समकक्ष डिग्री प्रथम श्रेणी में होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए M.Sc. (Physics/Mathematics) की डिग्री भी मान्य है। साथ ही उम्मीदवार GATE, CSIR-UGC NET, JAM, JEST या अन्य मान्य राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा पास कर चुके हों।

इंडियन नेवी में निकली कमीशंड ऑफिसर की भर्ती, JEE Main पास करने वाले कैंडिडेट करें अप्लाई; नहीं होगा कोई रिटेन एग्जाम

आयु सीमा

आवेदकों की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

फेलोशिप और सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को जूनियर रिसर्च फेलो के रूप में 37,000 रुपए प्रतिमाह फेलोशिप मिलेगी। दो वर्ष के बाद प्रदर्शन के आधार पर उन्हें सीनियर रिसर्च फेलो (SRF) के रूप में अपग्रेड किया जा सकता है, जहां फेलोशिप 42,000 रुपए प्रतिमाह तक पहुंच सकती है। इसके अलावा HRA और अन्य अनुमन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

शोध और पीएचडी का अवसर

URSC में कार्यरत रिसर्च फेलो को अत्याधुनिक अंतरिक्ष एवं उपग्रह तकनीकों पर शोध करने का अवसर मिलेगा। योग्य अभ्यर्थियों को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में पीएचडी पंजीकरण के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन आवेदन की स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू बेंगलुरु में आयोजित किए जाएंगे। अंतिम चयन मेरिट और प्रदर्शन के आधार पर होगा।

क्यों खास है यह अवसर?

URSC, ISRO का प्रमुख उपग्रह विकास केंद्र है, जिसने देश के लिए 90 से अधिक उन्नत उपग्रहों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यहां कार्य करने वाले शोधार्थियों को भारत के अंतरिक्ष मिशनों और भविष्य की तकनीकों पर काम करने का अवसर मिलता है।

ISRO URSC JRF भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

स्टेप 1: कैंडिडेट सबसे पहले ISRO की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2: 12 जून 2026 से 11 जुलाई 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन (Registration) करें।

स्टेप 3: वेबसाइट पर दिए गए “CAREERS” सेक्शन में जाकर आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।

स्टेप 5: फॉर्म भरने के बाद उसे सबमिट करें।

स्टेप 6: सबमिट करने पर आपको एक Registration Number (पंजीकरण संख्या) मिलेगा। इसे भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

स्टेप 7: भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।